शिक्षा विभाग के अवर मुख्य सचिव के के पाठक जबसे कमान संभाले हैं तब से वो एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। शिक्षा विभाग के अंदर पिछले दो महीनों में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कोई न कोई नया फरमान नहीं जारी होता है। इसी कड़ी में अब पाठक ने एक और नया फरमान जारी किया है।
इसके मुताबिक़, अब राज्य के सरकारी टीचर जरूरत पड़ने पर आंगनबाड़ी के बच्चों को भी पढ़ाते हुए नजर आएंगे। इस नियम को लागू करवाने को लेकर शिक्षा विभाग के अवर मुख्य सचिव केके पाठक ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी किया है।
दरअसल, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक ने एक लेटर जारी करते हुए कहा है कि, राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को नजदीक के स्कूल से शीघ्र टैग करें। आवश्यकतानुसार स्कूल के शिक्षक टैग वाले केंद्रों के बच्चों को भी सप्ताह में एक-दो दिन पढ़ाएंगे। पाठक ने अधिकारियों को इस कार्य को जल्द पूरा करने को कहा है। पाठक ने यह भी निर्देश है कि आंगनबाड़ी केंद्रों को स्कूल में ही जरूरत के अनुसार एक या दो कमरे दिए जाएं।
खासकर उन केंद्रों को जो किराये के भवन में चल रहे हैं। पाठक ने अपने आदेश में कहा है कि आंगनबाड़ी केंद्रों को प्राइमरी और मिडिल स्कूल में जगह दी जाएगी। अगर जगह की दिक्कत हो तो आवश्यकतानुसार मिडिल स्कूलों में भी एक-दो कमरे आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए रिजर्व कर दिए जाएंगे।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से बुधवार…
समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने चौथे नेशनल इंवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गाड़ी संख्या 15211 प्लेटफॉर्म…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…