देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है. बिहार भी इससे अछूता नहीं है. भीषण गर्मी और कम बारिश से बिहार में सूखा पड़ने की आशंका जताई जा रही है. सूखे की आशंका को देखते हुए बिहार सरकार ने कमर कस लिया है. अब इसी को लेकर सीएम नीतीश ने समीक्षा बैठक की है. जिसमें किसानों को हर संभव मदद देने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही हर हफ्ते आपदा प्रबंधन की नियमित बैठक को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं.
आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश
सीएम ने कहा कि संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी. राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है. सीएम ने जल संरक्षण के कार्यों की निगरानी, पेयजल की उपलब्धता और धान की समय पर रोपनी जैसे कामों के लिए आवश्यक प्रबंध करने का निर्देश दिए. इसके साथ ही उन्होंने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन समूह की सप्ताह में होने वाली बैठक नियमित रूप से करने और हर स्थिति पर नजर बनाए रखने की नसीहत भी दी.
सीएम नीतीश का निर्देश
सीएम का जल संसाधन विभाग को निर्देश
कृषि विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश
Sonia Gandhi on Nitish Kumar: सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में नीतीश कुमार के राजनीतिक…
बिहार में एनडीए सरकार के एक साल पूरा होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड में मंगलवार को भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पहुंचे।…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर लख्खी चौक मोड़ के पास…
समस्तीपुर : जिले में अपराधियों पर नकेल कसने और लंबित आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन…
समस्तीपुर : दीपावली की रात हुई जमकर आतिशबाजी का असर शहर की हवा पर साफ…