Bihar

जातीय गणना पर कल भी पटना हाईकोर्ट में जारी रहेगी सुनवाई, रोक के कारण पूरा नहीं हो सका है काम

बिहार में जातीय गणना को लेकर पटना हाईकोर्ट में कल भी सुनवाई जारी रहेगी. 5 मई को राज्य सरकार ने हाईकोर्ट से मामले की जल्द सुनवाई की अपील की थी, लेकिन अपील को खारिज करते हुए पटना हाईकोर्ट ने कहा था कि सुनवाई 3 जुलाई को ही होगी. मामले पर सोमवार को सुनवाई हुई और कल भी सुनवाई जारी रहेगी.

जातीय गणना पर कल भी जारी रहेगी सुनवाई: 

बता दें कि बिहार सरकार द्वारा जातीय गणना और आर्थिक सर्वेक्षण को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर पटना हाईकोर्ट में सुनवाई मंगलवार को भी जारी रहेगी. चीफ जस्टिस केवी चंद्रन की खंडपीठ इन याचिकायों पर सुनवाई कर रही है. इससे पूर्व सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट द्वारा पारित आदेश पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था.

14 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई:

साथ ही इस मामले को पटना हाईकोर्ट के समक्ष पुनः सुनवाई के लिए भेज दिया था. सुप्रीम कोर्ट में इन याचिकायों पर 14 जुलाई, 2023 को सुनवाई की तिथि निर्धारित किया गया है. प्रदेश में जाति आधारित गणना को लेकर पिछले 2 सालों से सियासत हो रही है. पिछले साल जातीय गणना करने का निर्णय हुआ.

हाईकोर्ट ने लगाया है रोक: 

कैबिनेट से 500 करोड़ की स्वीकृति भी दी गई. इस साल 7 जनवरी से पहले चरण की गणना हुई. पहले चरण की जातीय गणना समाप्ति के बाद 15 अप्रैल से जातीय गणना का दूसरा चरण का काम शुरू हुआ, लेकिन पटना हाईकोर्ट से रोक के बाद गणना का काम पूरा नहीं हो सका.

हाईकोर्ट से झटका के बाद सुप्रीम अपील:

बता दें कि 5 मई को बिहार सरकार की ओर से जल्द सुनवाई की याचिका कोर्ट में दी गई थी. कोर्ट ने 9 मई को सुनवाई की तिथि तय की. वहीं 9 मई को पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार की याचिका खारिज कर दी. जिसके बाद 10 मई को सरकार सुप्रीम कोर्ट चली गई.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

7 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago