बिहार के जमुई में शनिवार को लोगों ने जंगल में बैठे प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया। दोनों गंगटा के जंगल में बैठकर बात कर रहे थे। आसपास रहने वाले कुछ लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने जंगल में दोनों को दौड़ाया फिर युवाओं ने बीच सड़क पर प्रेमी जोड़े के साथ मारपीट की। गंदी-गंदी गालियां भी दीं। इस दौरान लड़का बोल रहा है कि इसे छोड़ दो, मेरे साथ जो करना है कर लो। इसका वीडियो भी सामने आया है।
मामला लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र का है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ युवकों ने दोनों को घेर रखा है। कुछ युवक लड़की के साथ बहसबाजी कर रहे हैं। बदसलूकी भी कर रहे हैं। लड़की गमछे से अपना चेहरा छिपाने की कोशिश करती है।
पीछे से आकर एक युवक ने उसके सिर से गमछा भी हटा दिया। उसका मास्क खोलने की कोशिश करने लगे। साथ ही प्रेमी के साथ धक्का-मुक्की करने लगा। लड़की काफी सहमी नजर आ रही। दोनों हाथ जोड़कर लोगों से छोड़ने की मिन्नतें कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि लड़का और लड़की लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। दो साल से दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। शनिवार को वह अपनी प्रेमिका को बाइक से घुमाने के लिए लक्ष्मीपुर के गंगटा जंगल लेकर गया था। दोनों को युवाओं ने पकड़ लिया।
जंगल के बाहर बीच सड़क पर युवक प्रेमी जोड़े के साथ मारपीट करने की धमकी देने लगे। कोई शादी कराने की बात कहने लगा। प्रेमी जोड़े को बदसलूकी के साथ गंदी गालियां भी दी जाने लगी। इस दौरान प्रेमी युवक ने माफी भी मांगी, प्रेमी ने युवकों से कहा कि जो करना है मुझे करो, उसे कुछ मत कहो।
वहीं, जमुई एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। युवाओं द्वारा की गई बदसलूकी निंदनीय है। पुलिस युवकों की शिनाख्त कर कार्रवाई करेगी।
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय से जुड़े ईख अनुसंधान संस्थान, पूसा के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिले में 18 फरवरी तक आसमान में हल्के…
समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय में एनडीआरएफ (NDRF) की टीम ने आम लोगोंं…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर स्थित एक विवाह भवन में रिसेप्शन पार्टी के…
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…