Bihar

विधायकों के बाद अब जदयू सांसदों से नीतीश की वन टू वन मुलाकात, कईयों के पास पहुंचा बुलावा, सियासी अटकलें तेज

बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार रविवार से अगले तीन दिनों तक अपने दल के लोकसभा व राज्यसभा के सांसदों से मिलेंगे। उनकी यह मुलाकात एकांत में और अलग-अलग होगी। बताया जाता है कि वन-टू-वन होने वाली इस मुलाकात को लेकर ज्यादातर सांसदों को मुख्यमंत्री का बुलावा जा चुका है। सांसदों की पटना में उपलब्धता के मुताबिक सीएम से मुलाकात के लिए उनका समय निर्धारित किया गया है।

जहानाबाद सांसद चंदेश्वर प्रसाद चन्द्रवंशी ने कहा कि वे पटना में हैं और सूचना मिली है, मुख्यमंत्री जी का संदेश आते ही वे मिलने पहुंचेंगे। वहीं सीतामढ़ी के सांसद सुनील कुमार पिंटू ने पूछने पर बताया कि मुख्यमंत्री जी से बात हुई है। दो दिन वे अपने क्षेत्र में व्यस्त हैं। मंगलवार को अपने नेता से मिलने सीएम हाउस जायेंगे। गौरतलब है कि फिलहाल जदयू के लोकसभा में 16 जबकि राज्यसभा में 5 सांसद हैं। इनमें से एक को छोड़कर शेष सभी के तीन दिनों के दरम्यान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के आसार हैं।

विधायकों के बाद अब सांसदों से मिलेंगे नीतीश

पहले अपने विधायकों, विधान पार्षदों, ज्यादतर मंत्रियों और अब सांसदों से नीतीश कुमार के मिलने को लेकर भले ही सियासी गलियारे में कई तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन पार्टी के विश्वस्त सूत्रों की मानें तो जदयू के बड़े से लेकर छोटे कार्यकर्ताओं की चाहत सीएम से मिलने की रहती है। इसी को लेकर यह पहल की गई है। पिछले दो-तीन दिनों में जो भी विधायक और विधान पार्षद मुख्यमंत्री से मिलकर आये उन्होंने पत्रकारों को यही बताया कि क्षेत्र का हाल-चाल लेने के लिए मुख्यमंत्री जी ने बुलाया था। विकास कार्यों की भी चर्चा हुई तथा उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भी मुस्तैद किया। सीएम ने अपने विधायकों, विधान पार्षदों से कहा कि कोई भी समस्या हो तो तुरंत सीधे मुझे बताइए, तत्काल समाधान किया जाएगा।

सांसदों का मन टटोलेंगे नीतीश

विपक्षी एकजुटता को लेकर देशभर की पार्टियों को एक मंच पर लाने में आरंभिक तौर पर सफल होने के बाद नीतीश कुमार की अपने दल के सभी स्तर के निर्वाचित प्रतिनिधियों से मुलाकात को जानकार भी खास बता रहे हैं। यह अपने विधायकों, विधान पार्षदों तथा सांसदों का मन टटोलने का भी अवसर माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर भी मुख्यमंत्री सांसदों से बातचीत कर सकते हैं। अपने-अपने क्षेत्र में किये संबंधित सांसदों की पहल से किये गये कार्यों तथा उस क्षेत्र की समस्याओं की भी इस दौरान चर्चा होगी। साथ ही घटक दलों के नेताओं से समन्वय और संवाद बनाने का भी निर्देश सांसदों को मिल सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

5 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

10 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

11 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

12 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

12 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

14 घंटे ago