देश–दुनिया में इन दिनों सोशल मीडिया वाला इश्क खूब परवान चढ़ रहा है। ऐसा ही एक मामला मुजफ्फरपुर में भी देखने को मिला। इंस्टाग्राम के जरिए मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले एक युवक से प्यार हो गया। अपनी मोहब्बत को पाने के लिए यह लड़की करजा से भागकर सहारनपुर चली गई। लड़की मूल रूप से मुजफ्फरपुर की रहने वाली है। उसके मां-बाप करजा में रहते हैं।
इंस्टाग्राम से शुरू हुई लव स्टोरी
करजा थाना में लड़की के परिजनों ने लिखित कंप्लेंट दर्ज करवाई। जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ। मुजफ्फरपुर के एसएसपी राकेश कुमार को जब इस मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल करजा थाने की पुलिस को यह टास्क दिया कि वो लड़की की तलाश करे। पुलिस ने शुक्रवार को लड़की को बरामद कर लिया। लड़की का प्रेमी सहारनपुर का रहने वाला है। लड़का–लड़की दोनों लड़के के एक रिश्तेदार के घर सहारनपुर में रह रहे थे।
पुलिस ने लड़की को किया बरामद
लड़की के बारे में जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक इंस्टाग्राम पर उसका प्रोफाइल है। इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर ही वह लड़के के संपर्क में आई थी। लड़की बारहवीं की छात्रा है। इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहने की आदत के कारण ही पुलिस उस तक पहुंच पाई। सहारनपुर पहुंचने के बाद लड़की ने सहारनपुर की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड की थी, इसके बाद घर वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। टेक्निकल सर्विलांस के जरिए पुलिस लड़की तक पहुंची। लड़की की बरामदगी के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस ने उसके परिजनों को इसकी जानकारी दी। सदर अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद न्यायालय में 164 के ब्यान के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया।
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…
समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…
समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…