Bihar

मरीन ड्राइव..हाथों में पिस्टल..और हंटर क्वीन नाम से लड़की का बाइक स्टंट:80 की स्पीड में लड़की ने बनाई रील, अब ढूंढ रही पटना पुलिस

हंटर क्वीन नाम की एक लड़की ने इन दिनों पटना पुलिस की नींद उड़ा रखी है. इस नाम से सोशल मीडिया में आईडी चलाने वाली इस लड़की की पटना पुलिस को सरगर्मी से तलाश है, अब इसका कारण भी जान लीजिए. इसकी वजह है लहरिया कट बाइक चलाना, बाइक चलाने के दौरान हाथ में पिस्टल निकालना.

पटना के सबसे पॉपुलर मरीन ड्राइव पर तेज गति से ड्राइव करना सोशल मीडिया पर वायरल एक युवती की तस्वीर ने पटना पुलिस को परेशान कर दिया है. वीडियो में देखिए कैसे यह युवती बाइक से फर्राटे भर रही है. इस बाइक का नंबर पटना का बताया जा रहा है. यह हाल तब है जब मरीन ड्राइव पर पुलिस की गश्ती तेज कर दी गई है और हर दिन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाता है लेकिन इन सब चीजों से शायद लहरिया कट बाइकर्स इस युवती को कोई फर्क नहीं पड़ता है और सोशल मीडिया पर वायरल हुई उसकी तस्वीर जो गंगा पाथवे की है पटना पुलिस को मुह चिढ़ाती नजर आती है.

इस मामले में जब हमने पटना पुलिस के अधिकारियों से इस बाबत जानकारी मांगी तो पहले उन्होंने मामले पर अभिज्ञता जताई लेकिन जब सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का हवाला दिया गया गया तब मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया गया. बहरहाल इस लड़की का जानलेवा स्टंट वाला वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

वारिसनगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, ह’त्या की आशंका को लेकर लोगों ने थाने को घेरा

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ पूर्वी पंचायत के लड़वारा पुल…

11 घंटे ago

दलसिंहसराय में बदमाशों ने इंडियन बैंक के ATM को किया क्षतिग्रस्त, कैश चोरी की आशंका

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक शाखा के समीप…

12 घंटे ago

खत्म हुआ सियासी सस्पेंश, नीतीश ने खुद किया राज्यसभा जाने का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…

14 घंटे ago

नीतीश के खिलाफ साजिश, सीएम आवास पर जुटे नाराज जेडीयू कार्यकर्ता; बोले- कोई और मंजूर नहीं

बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…

17 घंटे ago

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

1 दिन ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

1 दिन ago