बिहार के नालंदा के कुल गांव में 3 साल का बच्चा खेल के दौरान 40 फीट गड्ढे बोरवेल में गिर गया. इस मामले की सूचना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी से गड्ढा कर बच्चे को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू हुआ.
लोगों का कहना है कि बच्चा मां के पीछे-पीछे खेत की ओर जा रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और बोरवेल में गिर गया. बच्चा कुल गांव निवासी डोमन मांझी का 3 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार है. ग्रामीणों ने कहा कि बोरवेल में गिरे बच्चे की चीखने की आवाज आ रही है.
घटना की जानकारी पुलिस-प्रशासन को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम और अधिकारी मौके पर पहुंचे. तुरंत जेसीबी मंगवाकर रेस्क्यू शुरू किया गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जो बच्चा बोरवेल में गिरा है, उसे निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. इसके लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया है. मेडिकल टीम भी मौके पर मौजूद है. बोरवेल के अंदर बच्चे को ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है.
गांव में फसलों की सिंचाई के लिए कराया जा रहा था बोरवेल
लोगों का कहना है कि गांव में सिंचाई के लिए बोरवेल कराया जा रहा था, जिसमें बच्चा गिर गया. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. बच्चे की मां ने कहा कि वह खेत में काम कर रही थी, बच्चा वहां खेल रहा था. अचानक उसका पैर फिसल गया और बोरवेल में जा गिरा. घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.
नालंदा के सांसद घटनास्थल पर पहुंचे
शिवम को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. NDRF के साथ जिला प्रशासन की टीमें भी ऑपरेशन में लगी हैं. बोरवेल के अंदर लगभग 40 फीट गहराई पर शिवम फंसा है. जेसीबी के जरिए बोरवेल के समांतर खुदाई की जा रही है. उसके बाद सामने से जगह बनाकर शिवम को निकाला जाएगा. नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार भी रेस्क्यू ऑपरेशन वाली जगह पर पहुंच चुके हैं.
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…
बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…