Bihar

बिहार: गहरे बोरवेल में फंसा बच्चा, CCTV से रखी जा रही नजर, सुनाई दी रोने की आवाज, ऑपरेशन जारी

बिहार के नालंदा के कुल गांव में 3 साल का बच्चा खेल के दौरान 40 फीट गड्ढे बोरवेल में गिर गया. इस मामले की सूचना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी से गड्ढा कर बच्चे को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू हुआ.

लोगों का कहना है कि बच्चा मां के पीछे-पीछे खेत की ओर जा रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और बोरवेल में गिर गया. बच्चा कुल गांव निवासी डोमन मांझी का 3 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार है. ग्रामीणों ने कहा कि बोरवेल में गिरे बच्चे की चीखने की आवाज आ रही है.

घटना की जानकारी पुलिस-प्रशासन को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम और अधिकारी मौके पर पहुंचे. तुरंत जेसीबी मंगवाकर रेस्क्यू शुरू किया गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जो बच्चा बोरवेल में गिरा है, उसे निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. इसके लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया है. मेडिकल टीम भी मौके पर मौजूद है. बोरवेल के अंदर बच्चे को ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है.

गांव में फसलों की सिंचाई के लिए कराया जा रहा था बोरवेल

लोगों का कहना है कि गांव में सिंचाई के लिए बोरवेल कराया जा रहा था, जिसमें बच्चा गिर गया. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. बच्चे की मां ने कहा कि वह खेत में काम कर रही थी, बच्चा वहां खेल रहा था. अचानक उसका पैर फिसल गया और बोरवेल में जा गिरा. घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

नालंदा के सांसद घटनास्थल पर पहुंचे

शिवम को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. NDRF के साथ जिला प्रशासन की टीमें भी ऑपरेशन में लगी हैं. बोरवेल के अंदर लगभग 40 फीट गहराई पर शिवम फंसा है. जेसीबी के जरिए बोरवेल के समांतर खुदाई की जा रही है. उसके बाद सामने से जगह बनाकर शिवम को निकाला जाएगा. नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार भी रेस्क्यू ऑपरेशन वाली जगह पर पहुंच चुके हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

2 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

6 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

7 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

7 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

7 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

8 घंटे ago