Bihar

बिहार के एक घर में छिपे थे 50 से अधिक विषैले सांप, मारते- मारते थक गए ग्रामीण, जानें फिर क्या हुआ

बिहार के रोहतास में एक पुराने मकान में इतने सांप मिले कि लोगों के होश उड़ गए. यहां एक पुराने मकान से 50 से ज्यादा सांप मिलने की बात कही जा रही है. एक साथ इतनी संख्या में सापों के मिलने के बाद गांव वालों में दहशत है. सभी सांप गेहुअन प्रजाति के बताए जा रहे हैं. सांपों की संख्या इतनी थी कि जिले के तीनों अनुमंडल के वन विभाग की रेस्क्यू टीम को रेस्क्यू करने के लिए बुलाया गया था. रेस्क्यू टीम के साथ स्नेक सेवर को भी बुलाया गया था.

मामला रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के अगरेर खुर्द गांव का है. यहां एक कच्चे मकान से 50 से अधिक की संख्या में जहरीले सांप मिले हैं. मकान में भारी संख्या में सांप होने की बात सामने आने के बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम स्नेक स्नेचर के साथ मौके पर पहुंची.

70 साल पुराने मकान से निकला सांप

इसके बाद गांव के कृपा नारायण पांडे की 70 साल पुराने मकान से सांपो का रेस्क्यू शुरू किया. दरअसल गांव के लोगों ने घर की दीवार से सांपों को निकलता देखा इसके बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई. तब लोगों ने सांपों को मारना शुरू कर दिया. इस बीच किसी ने वहां भारी संख्या में सांप होने की सूचना वन विभाग को दे दी. इसके बाद वहां वन विभाग की टीम पहुंची और करीब 35 सांपों को पकड़ा. पकड़े गए सांप अभी भले छोटे हैं लेकिन विषैले बताए जा रहे हैं.

जंगल में छोड़े गए सभी सांप

वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने कहा कि उनक आने से पहले करीब 25 सापों को लोगों ने मार दिया. हमने 35 सांपो को पकड़ा है. इनमें करीब 10 सांप जख्मी हो गए हैं. सभी सांपों को जंगल में ले जाकर छोड़ दिया जाएगा. सांपों की लंबाई करीब दो से ढाई फीट के आसपास है. इधर इतनी संख्या में सांप मिलने से गांव के लोगों में दहशत है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार : शीतला माता मंदिर में भगदड़ के बाद ऐक्शन, 20 लोगों पर केस; पंडा समिति के 4 सदस्य अरेस्ट

नालंदा के शीतला मंदिर में हुई भगदड़ के बाद अब बड़ा ऐक्शन लिया गया है।…

55 मिनट ago

छात्र संगठन AISA ने JNU के पूर्व अध्यक्ष की पुण्यतिथि मनायी, श्रद्धांजलि देकर किया नमन

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…

7 घंटे ago

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

9 घंटे ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

18 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

19 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

22 घंटे ago