Bihar

बिहार: बाइक राइडर्स का नया जुगाड़, CCTV में आकर ऑनलाइन चालान से बचने के लिए ढक या खोल दे रहे हैं नंबर प्लेट

पटना शहर में स्मार्ट सिटी द्वारा लगाये गये सीसीटीवी कैमरे व उसके माध्यम से किये जा रहे चालान के कारण हड़कंप मचा हुआ है. वैसे लोग परेशान हो गये हैं, जिन्हें तेज गाड़ी चलाना पसंद था या फिर हेलमेट पहनना पसंद नहीं था. साथ ही बाइक की पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति हेलमेट नहीं पहनते थे. अब उन्हें भी हेलमेट पहनना पड़ रहा है. हालांकि कुछ युवकों ने कैमरों से बचने के लिए नंबरों में छेड़छाड़ भी करना शुरू कर दिया है. मसलन बाइक के एक या दो नंबरों को पेंट कर या उस पर कुछ चिपका कर छिपाने की कोशिश की जा रही है, ताकि वह कैमरे की जद में भी आये तो भी उनका चालान नहीं किया जा सके.

ट्रैफिक एसपी ने चलाया चेकिंग अभियान

पटना ट्रैफिक एसपी पूरन झा ने सोमवार को खुद ही गंगा पथ पर चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान दो बाइक जब्त किये गये. एक बाइक के नंबर पर दो अंकों के ऊपर को छिपाने के लिए कुछ चिपका दिया गया था. इसके अलावा एक अन्य बाइक के चालक के पास कागजात ही नहीं थे. इसी प्रकार, अन्य पोस्ट पर भी ट्रैफिक पुलिस ने बिना कागजात के कई वाहनों पर जुर्माना लगाया.

बाइक के नंबर पर प्लास्टिक लपेटने की तस्वीर वायरल

युवकों ने सीसीटीवी कैमरे से बचने के लिए नंबर पर प्लास्टिक या कपड़ा डालने का काम भी शुरू कर दिया है. ऐसी ही एक तस्वीर भी वायरल हुई है, जो गंगा पथ की बतायी जा रही है. बाइक पर तीन युवक बैठे हुए हैं और रजिस्ट्रेशन नंबर के ऊपर प्लास्टिक चढ़ायी हुई है. इसके कारण बाइक के नंबर प्लेट से नंबर का पता नहीं चल पा रहा है. उस तस्वीर को कुछ लोगों ने फेसबुक पर भी डाला है और यह कैप्शन डाल कर मजे ले रहे हैं कि पकड़ों ताे जानें. हालांकि प्रभात खबर उस तस्वीर की पुष्टि नहीं करता है.

594 वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया

इधर, मानक के विरुद्ध तेज ध्वनि वाले मोडिफाइड साइलेंसर एवं अन्य यातायात उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई के लिए सोमवार को विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान मोटरवाहन अधिनियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया तथा वाहनों को भी जब्त करने की कार्रवाई की गयी. जिलों में चले अभियान के दौरान हेलमेट-सीट बेल्ट, वाहनों का फिटनेस, ओवरलोडिंग सहित विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन में कुल 594 वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया.

मोडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले वाहन चालकों पर हुई कार्रवाई

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि कई लोग वाहनों में मोडिफाइड साइलेंसर लगवाते हैं. ऐसा देखा गया है कई बाइकर्स अपनी बाइकों में तरह- तरह के मॉडिफिकेशन करवा लेते हैं जिनसे लोगों को असुविधा होती है. ऐसे वाहनों से न सिर्फ ध्वनि प्रदूषण फैलता है, बल्कि साइलेंसर की तेज आवाज से लोग चिड़चिड़ापन और असहज महसूस करते हैं. तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जायेगी.

सोमवार से लेकर गुरुवार तक चलेगा वाहन जांच अभियान

शहर के कई बाइकर्स गैंग दोपहिया वाहनों में मोडिफाइड साइलेंसर लगा कर कई बार डर का भी माहौल बनाते हैं . खास कर ऐसे बाइकर्स महिला कॉलेज और इसके आस पास के क्षेत्रों में सक्रिय रहते हैं. ऐसे बाइकर्स गैंग को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई की जायेगी. जिलों में विशेष वाहन जांच अभियान हर सप्ताह सोमवार से लेकर गुरुवार तक चलेगा.

ई-चालान का हो रहा विरोध

बता दें कि पटना में ट्रैफिक गतिविधियों व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखने के लिए शहर में कई जगह कैमरे लगाए गए हैं. शहर में लगे इन कैमरों की जद से लोग जितनी बार होकर gगुजर रहे हैं उतनी बार उनका इ-चालान कट सकता है. इसी कारण से से कई वाहन चालकों का एक दिन में कई हजारों का एक नियम के उल्लंघन के लिए कट जा रहा है. लोगों द्वारा इस नियम का लगातार विरोध किया जा रहा. कुछ लोगों ने तो इस ई- चालान के विरोध में बीते दिनों बांस घाट पर अपनी बाइक का दाह-संस्कार तक कर दिया था.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

3 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

12 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

15 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

16 घंटे ago