Bihar

बिहार पुलिस व प्रशासन का बड़ा दावा, भाजपा नेता विजय सिंह की कैसे हुई मौत, पटना पुलिस ने खोज लिया सबूत!

पटना पुलिस और जिला प्रशासन ने दावा किया है कि भाजपा नेता विजय कुमार सिंह (BJP Leader Vijay Kumar Singh) डाकबंगला चौराहे की ओर गये ही नहीं. दोपहर में उन्हें छज्जुबाग की ओर जाते देखा गया. एसएसपी राजीव मिश्रा ने कहा कि सीसीटीवी के फुटेज की जांच में पता चला कि विजय सिंह दोपहर 1.22 बजे दो लोगों के साथ जेपी गोलंबर से छज्जुबाग होते हुए जा रहे हैं. दोपहर 1.28 बजे बजे के फुटेज में यह दिख रहा है कि वे वापस उसी रास्ते से रिक्शा से जा रहे हैं. उन्हें पहले तारा हॉस्पिटल ले जाया गया. विजय सिंह दोपहर 1.22 बजे से 1.27 बजे के बीच ही सड़क पर एक ट्रांसफार्मर के समीप खुद ही किसी कारण से गिर गये. इस बात की पुष्टि उनके साथ रहे दो लोगों ने भी की है.

गिरने की जगह से 50 मीटर दूर लगा है कैमरा: एसपी

एसएसपी ने बताया कि जिस जगह पर विजय सिंह के गिरने की बात सामने आयी है, वहां सीसीटीवी कैमरा नहीं है. हालांकि, वहां से 50 मीटर दूर एक एक कैमरा लगा हुआ है, जिसमें वे अपने दो साथियों के साथ पैदल जाते हुए दिख रहे हैं. विजय सिंह के साथी भरत प्रसाद चन्द्रवंशी ने बताया है कि वे लोग कार्यक्रम स्थल पहुंचे भी नहीं थे. एसएसपी ने कहा कि उस इलाके में न तो कोई पुलिसकर्मी था और न ही भगदड़ हुई थी. हालांकि, हर बिंदू पर छानबीन जारी है. मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है. शरीर पर बाहर से कहीं भी चोट के निशान नहीं हैं. इस बीच भाजपा नेता विजय सिंह की मौत के मामले में गांधी मैदान थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है.

बैरिकेड़िंग तोड़ी गयी तो किया गया बल प्रयोग, मार्च करने की नहीं थी अनुमति

एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि भाजपा द्वारा गांधी मैदान के अंदर में सभा करने की अनुमति दी गयी थी. बिना अनुमति के मार्च निकाला गया. डाकबंगला चौराहे पर पुलिस से धक्का-मुक्की करने और आंख में मिर्ची पाउडर डाल कर बैरिके़डिग को तोड़ा गया. पूरी घटना का वीडियो मिल चुका है. कई पुलिसकर्मियों को चोटें आयी हैं. कुछ पत्रकारों ने सवाल किया कि वाई श्रेणी की सुरक्षा वाले भाजपा नेताओं पर भी लाठीचार्ज किया गया. इस पर एसएसपी ने कहा कि बैरिकेडिंग तोड़ कर आगे बढ़ने के प्रयास के कारण उन्हें रोकने के लिए बल का प्रयोग किया गया था. इस बीच डीएम ने पूरे घटनाक्रम पर एडीएम विधि-व्यवस्था, पटना और सिटी एसपी मध्य से 24 घंटे के अंदर संयुक्त जांच रिपोर्ट मांगी है.

भाजपा बोली- लाठीचार्ज में हुई विजय सिंह की मौत

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में नीतीश-तेजस्वी के गठजोड़ से जंगलराज की स्थिति हो चुकी है. लाठीचार्ज की वजह से विजय सिंह की मौत हुई. उन्होंने कहा कि शुक्रवार को राज्यपाल अगर बिहार आ जाते हैं, तो उनसे एक प्रतिनिधिमंडल मिलेगा और घटना की पूरी जानकारी देगा. साथ ही कल विधानमंडल में सरकार से जवाब मांगा जायेगा. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वाइ कटेगरी की सुरक्षा होने के बावजूद सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को खदेड़ कर पीटा गया. वे अस्पताल में भर्ती हैं. एक महिला कार्यकर्ता मीना झा को हेड इंज्युरी हो गयी है.

भाजपा नेता का फतुहा में होगा अंतिम संस्कार

पुलिस लाठीचार्ज में जहानाबाद जिला के भाजपा के महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत के बाद शुक्रवार को शव का दाह-संस्कार फतुहा स्थित सम्मसपुर श्मशान घाट पर दिन के 11 बजे दिन किया जायेगा. इसकी जानकारी फतुहा नगर भाजपा अध्यक्ष श्याम सुंदरकेशरी ने दी और बताया कि इनके अंतिम संस्कार में बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय मंत्री ऋतु राज सिन्हा, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बाढ़ संगठन जिलाध्यक्ष अरुण कुमार साह समेत तमाम बड़े नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे. जहानाबाद के जिला मंत्री विजय सिंह की बहन का विवाह फतुहा के दरियापुर निवासी उमेश सिंह के पुत्र टाइगर सिंह से हुई है, जिनका फतुहा औद्योगिक क्षेत्र पर मॉल है.

Avinash Roy

Recent Posts

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

29 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

2 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन महिला सिपाही बैरक के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी, ठेकेदार पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…

3 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में एलुमनी इंटरैक्शन, पूर्व छात्राओं ने साझा किए अपने अनुभव

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…

4 घंटे ago

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

14 घंटे ago

हाईमास्क लाइट से जगमगाया विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर और राजा चौक 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…

15 घंटे ago