पटना पुलिस के लाठीचार्ज से जहनाबाद के एक बीजेपी नेता की मौत हो गई है। बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने इसकी जानकारी दी है। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी समेत बिहार बीजेपी के कई नेताओं को पटना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पटना के डाक बंगला चौराहे पर बीजेपी कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प हुई। कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन छोड़े। वहीं, पुलिस पर भी ईंट-पत्थर बरसाए गए। इसके बाद सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बीजेपी नेता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। फिर उन्हें हिरासत में लेकर बस में भरकर वहां से ले जाया गया। लाठीचार्ज में सांसद जनार्दन सिग्रीवाल के सिर में चोट आई है।
नई शिक्षक भर्ती नियमावली के विरोध में और 10 लाख रोजगार के मुद्दे पर बीजेपी ने पटना में विधानसभा मार्च निकाला। राज्यभर से आए हजारों की संख्या में नेता और कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए। बीजेपी शिक्षक भर्ती नियमावली, रोजगार के अलावा अगुवानी पुल हादसा, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी महागठबंधन सरकार को घेर रही है।
इससे पहले बिहार विधानसभा में भी जमकर हंगामा हुआ। बीजेपी विधायक शैलेंद्र और जीवेश मिश्रा को सदन से बाहर निकाल दिया गया। स्पीकर पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया गया। हंगामे बीच बीजेपी ने सदन से वॉक आउट कर दिया। इसके बाद सड़क पर भी जमकर हंगामा देखने को मिला।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…