Bihar

बीजेपी नेता की मौत के बाद सम्राट चौधरी ने की घोषणा, विजय सिंह के परिवार को दी जाएगी 10 लाख रुपये की मदद

राजधानी पटना में हुए पुलिसिया लाठीचार्ज की घटना में जहानाबाद के बीजेपी महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत हो गयी है। इस घटना से बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच शोक का माहौल है। सभी इस घटना की निंदा कर रहे हैं। बीजेपी नेता की मौत पर दुख जताते हुए भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मृतक के आश्रितों को 10 लाख रूपये की मदद पार्टी की ओर से देने की घोषणा की है। बीजेपी मृतक के परिवार के साथ हमेशा खड़ी रहेगी।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार ने लाठीचार्ज जानबूझकर कराया है। बीजेपी नेता विजय कुमार सिंह की मौत के लिए नीतीश कुमार दोषी हैं। इसलिए नीतीश कुमार पर हत्या का मुकदमा चलना चाहिए। पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं पर हुए लाठीचार्ज की घटना की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने निंदा की है। कहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर पटना में हुआ लाठीचार्ज राज्य सरकार की विफलता और बौखलाहट का नतीजा है।

जेपी नड्डा ने कहा है कि महागठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार के क़िले को बचाने के लिए लोकतंत्र पर हमला कर रही है। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के बारे में जेपी नड्डा ने कहा कि जिस व्यक्ति पर चार्जशीट हुई है, उसको बचाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी नैतिकता तक भूल गये हैं। बिहार पुलिस की इस कार्रवाई को बीजेपी के कई नेताओं ने गलत ठहराया है। बीजेपी नेताओं ने इसे नीतीश कुमार की तानाशाही तक करार दिया है।

बीजेपी के बिहार प्रभारी विनोद ताबड़े ने कहा कि नीतीश सरकार ने पूर्वनियोजित तरीके से पानी, आंसू गैस और लाठी के द्वारा भाजपा मोर्चे में आई जनता को पीटना शुरू किया है। एक शांतिपूर्ण मोर्चे पर इस प्रकार लाठी बरसाना सरेआम गुंडागर्दी है और नीतीश जी और तेजस्वी लालू यादव जी के इस गुंडाराज को आज बिहार की जनता भुगत रही है। और जब इसके विरोध में लोग सड़क पर उतरे तो, जयप्रकाश नारायण जी से लोकतंत्र की सीख लेने वाले नीतीश जी उसी लोकतंत्र के विरुद्ध काम कर रहे हैं। इस बात पर धिक्कार है!

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कहा”जहानाबाद के हमारे कार्यकर्ता विजय कुमार सिंह की चोट लगने से मौत हुई” “हमारे दर्जनों महिलाएं और कार्यकर्ताओं को लाठी से पीटा है” “इनका खून बेकार नहीं जाएगा,जनता इनके खून का बदला लेगी”

वही बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि महागठबंधन की सरकार ने पूर्व नियोजित तरीके से पानी, आंसू गैस और लाठी के द्वारा भाजपा मोर्चे के साथ आई बिहार की जनता को पीटना शुरू किया है। हमारे कई नेता एवं कार्यकर्तां घायल है । एक -एक लाठी का जवाब बिहार की जनता जरुर देगी । बदलाव तय है !

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

11 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

13 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

18 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

19 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

19 घंटे ago