Bihar

शिक्षक, रोजगार के मुद्दे पर बीजेपी का विधानसभा मार्च: डाक बंगला चौराहे पर रोकने के लिए प्रशासन मुस्तैद

भारतीय जनता पार्टी का बिहार विधानसभा घेराव शुरू हो गया है। शिक्षक, रोजगार और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। गांधी मैदान से पार्टी के कार्यकर्ता विधानसभा के लिए आगे बढ़ने लगे हैं।

अपनी तीन मांगों पहला- नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देना, दूसरा- 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने के वादा का क्या हुआ, तीसरा- चार्जशीटेड तेजस्वी यादव के इस्तीफे को लेकर मार्च किया जा रहा है।

घेराव को लेकर गांधी मैदान में बीजेपी के नेताओं औऱ कार्यकर्ता की भीड़ है। दूसरी ओर बीजेपी के प्रदर्शन को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। प्रशासन ने डाक बंगला चौराहे पर ही मार्च रोकने की तैयारी कर रखी है।

घेराव से शुरू करने से पहले बीजेपी के विधायक नंद किशोर यादव ने कहा कि सरकार ने 10 लाख नौकरियां देने का दावा किया था, जो पूरा नहीं हुआ। शिक्षकों को आज तक राज्यकर्मी का दर्जा नहीं मिला है। सरकार अपने वायदे को पूरा करने में असफल रही है। वहीं शिक्षकों के आज गैरमौजूद रहने पर सस्पेंड के विभागीय आदेश को भाजपा विधायक ने दमनकारी फैसला बताया।

भाजपा नेताओं का सवाल है कि सीएम नीतीश चार्जशीट दायर होने के बाद भी तेजस्वी का इस्तीफा क्यों नहीं ले रहे हैं। बिहार विधानसभा घेराव को लेकर बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

सुरक्षा में 40 मजिस्ट्रेट तैनात

बीजेपी के प्रदर्शन को रोकने के लिए गांधी मैदान से आईटी गोलबंर तक 40 मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। गांधी मैदान, डाक बंगला चौराहा, इनकम टैक्स गोलंबर, भाजपा ऑफिस के पास, आर ब्लॉक और विधानसभा के पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

शहरी क्षेत्र के साथ ही पटना सिटी, मसौढ़ी और आसपास के समेत ग्रामीण इलाकों के थानों की पुलिस टीम को बुलाया गया है। इनकी तैनाती अलग-अलग जगहों पर की गई। साथ में बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस (BSAP) के जवानों को खासकर करके डाक बंगला चौराहा पर तैनात किया गया है।

डाकबंगला चौराहे पर रोकने की तैयारी- एसएसपी

भाजपा के विधानसभा मार्च को लेकर पटना के SSP राजीव मिश्रा खुद एक्टिव हैं। वो डाकबंगला चौराहा पर खुद पहुंचे। सुरक्षा की तैयारियों का जायजा लिया। मौके पर SSP ने कहा कि पटना पुलिस ने पूरी तैयारी कर रखी है।

पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। प्रशासन पूरी तरह से चौकस है। डाक बंगला चौराहा के आगे किसी भी प्रकार के जुलूस को जाने नहीं दिया जाएगा। परिस्थितियों के अनुसार फैसला लिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

5 नवंबर को नरघोघी आएंगे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, उप-मुख्यमंत्री के साथ मेडिकल कॉलेज में Academic विभाग का करेंगे उद्घाटन

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में…

2 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में बदलने लगा मौसम का मिजाज, 28 अक्टूबर के बाद हल्की से मध्यम बारिश की संभावना; अलर्ट जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आने वाले दिनों में मौसम का…

3 घंटे ago

रोसड़ा में लेबर कार्ड बनवाने पहुंचे मजदूर, विभिन्न गांवों में प्रचार के बाद भी नहीं लगा कैंप

समस्तीपुर/रोसड़ा : प्रखंड में निर्माण मजदूरों का लेबर कार्ड बनाने के लिए शुक्रवार को कैंप…

4 घंटे ago

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

15 घंटे ago

आर्म्स एक्ट में 60 आरोपितों को सजा दिलाकर समस्तीपुर बना अव्वल; लूट के 36, डकैती के 9, हत्या के 42 और पॉक्सो के 25 आरोपित दोषसिद्ध

समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षक निर्वाचन में 84% और स्नातक में 53.27% मतदान, 58 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई वोटिंग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…

16 घंटे ago