Bihar

बिहार सिखाएगा पूरे देश को मछली पालन के गुर, केंद्रीय टीम कर रही सर्वे

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

अब आंध्र प्रदेश नहीं, बिहार में मछली पालन की सफलता के बारे में अन्य राज्यों के मछुआरे जान सकेंगे। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना को लेकर केंद्र सरकार इन दिनों प्रमुख जिलों में मत्स्य पालन की योजनाओं की जांच करा रही है। इसके लिए केंद्रीय टीम भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, अररिया, जमुई और सुपौल जिले में सर्वे कर रही है। यह टीम जिलों के प्रमुख हेचरी, तालाब आदि का स्पॉट वेरिफिकेशन कर मछुआरों से मछली उत्पादन के तरीके, दिक्कत, देखभाल आदि की जानकारी ले रही है। दो दिन पहले टीम बिहपुर गई थी जहां हेचरी के नए तरीकों की जानकारी ली। यहां दियारा क्षेत्र में मछली की ब्रीडिंग के तरीके जानने के बाद उसकी देखभाल की वीडियो रिकार्डिंग भी की गई है।

जिला मत्स्य पदाधिकारी कृष्ण कन्हैया ने बताया कि बिहार सरकार द्वारा भी भागलपुर में मछली पालन की सफलता का सर्वे कराया जा रहा है। बिहपुर में हेचरी निर्माण के लिए नदी के चौर क्षेत्र में बोट फ्लोटिंग से मछली उत्पादन हो रहा है। यहां मछली की गिनती से लेकर उनके व्यवहार आदि तक की निगरानी होती है।

पिछले साल यहां देसी नस्ल की मछलियों की ब्रीडिंग हुई थी। जो अब आकार लेने लगी है। इस हेचरी से कई मत्स्य कृषकों को रोजगार मिला है। अब केंद्र सरकार इन मछुआरों की सक्सेस स्टोरी छाप कर दूसरे राज्यों के मछली उत्पादकों को बताएगी। टीम ने फिशरीज प्रोडक्शन की वीडियो फिल्म भी बनाई है। इसे देश भर में प्रसारित-प्रचारित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मछली उत्पादन में कटिहार, मधुबनी, दरभंगा, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण का राज्य में अभी भी 39.4% योगदान है। भागलपुर, खगड़िया आदि में निरंतर वृद्धि दर्ज की गई है। वैसे, 34.50 लाख टन मछली उत्पादन कर आंध्र प्रदेश अभी भी देश में सर्वोच्च स्थान पर है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

1 घंटा ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

1 घंटा ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

2 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

3 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

10 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

17 घंटे ago