Bihar

हनीमून पर बिहार से दार्जिलिंग जा रही दुल्हन ट्रेन से गायब, पति ने GRP को दी सूचना

बिहार से हनीमून के लिए दार्जिलिंग जा रही दुल्हन ट्रेन से लापता हो गई है। वह किशनगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर टॉयलेट गई थी। जब सीट पर नहीं लौटी तो पति ने पूरी ट्रेन में तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला। किशनगंज रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में भी कुछ नहीं दिखा।

पति ने पत्नी के लापता होने की सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी पुलिस के मुताबिक, उसकी फोन का लास्ट लोकेशन रोसड़ा स्टेशन पाया गया है। दूसरे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दोनों बिहार के मुजफ्फरपुर से हनीमून के लिए दार्जिलिंग जा रहे थे।

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र निवासी प्रिंस कुमार बिजली विभाग में नौकरी करते हैं। उनकी शादी मधुबनी के जयनगर निवासी काजल से फरवरी महीने में हुई थी। उस समय दोनों हनीमून के लिए नहीं जा पाए। उस समय भी दार्जिलिंग जाना था।

छह महीने बाद प्लान बना, पत्नी गायब

प्रिंस कुमार एफआईआर दर्ज कराने के बाद मुजफ्फरपुर लौट चुके हैं। प्रिंस की दर्ज एफआईआर के मुताबिक, 28 जुलाई को मुजफ्फरपुर स्टेशन से नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्स. से दोनों निकले थे। एसी कोच संख्या बी 4 में 43 और 45 नंबर सीट पर दोनों का रिजर्वेशन है।

किशनगंज में ट्रेन रुकी तो पत्नी शौचालय के लिए गई। ट्रेन खुलने के बाद भी जब वह अपनी सीट पर नहीं आई तो पति की चिंता बढ़ गई। उसने पूरे कोच को खंगाला पर वह नहीं मिली।

लापता महिला के पति प्रिंस कुमार ने कहा कि उनका पत्नी से न तो उसका कोई विवाद था और न ही उनकी पत्नी का किसी और से प्रेम संबंध था। उन्होंने आशंका जताई है कि नशाखुरानी गिरोह ने उनकी पत्नी का अपहरण किया है।

रेलवे स्टेशनों की सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे

जीआरपी थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने कहा कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में महिला के फोन का लास्ट लोकेशन रोसड़ा स्टेशन पाया गया है। पुलिस किशनगंज और कटिहार सहित अन्य स्टेशनों का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

1 घंटा ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

2 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

3 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

12 घंटे ago