Bihar

बिहार में अतिथि शिक्षकों की होगी नियुक्ति, शिक्षा विभाग ने जारी किया शेड्यूल, पढ़ें पूरा लेटर

बिहार में नौकरियों की बहार आ गयी है. हर विभाग नौकरी देने में लगा हुआ है. शिक्षा विभाग अब बिहार में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति करेगा. इसके लिए शिक्षा विभाग की तरफ से कार्रवाई शुरू कर दी गई है. गेस्ट टीचर्स की नियुक्ति के लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है. अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा जो शेड्यूल जारी किया गया है, उसके मुताबिक 12 जुलाई से 14 जुलाई तक विषयवार खाली पदों की जानकारी देने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही 20 जुलाई तक आवेदन की आखिरी तारीख घोषित की गई है.

14 जुलाई तक रिपोर्ट सौंपने के निर्देश

शिक्षा विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार बिहार में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति होगी. बहाली के लिए शिक्षा विभाग की कवायद शुरू की गयी है. रिक्त पदों की जानकारी देने के निर्देश जारी कर दिये गये हैं. 14 जुलाई तक रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गये हैं.

20 जुलाई तक करें आवेदन

20 जुलाई तक आवेदन की आखिरी तारीख तय की गयी है. वहीं 26 जुलाई को उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट और 29 जुलाई तक शिक्षकों का स्कूल आवंटन कर दिया जायेगा. 30 और 31 जुलाई को शिक्षकों की नियुक्ति 6 विषयों के लिए होगी. बिहार में 3 हजार से अधिक गेस्ट टीचरों की बहाली होनी है.

Avinash Roy

Recent Posts

समता पार्टी के संस्थापक सदस्य शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

समस्तीपुर : समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस…

29 मिनट ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में सफल सिजेरियन के साथ प्रसव सेवा का शुभारंभ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल…

5 घंटे ago

अपहरण की प्राथमिकी के बीच युवती खुद पहुंची कल्याणपुर थाने, पुलिस ने दर्ज किया बयान, जानें युवती ने क्या बताया…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीया एक युवती के कथित…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के शहीद सीताराम यादव के पुत्र की शिक्षा का जिम्मा उठाएंगे होली मिशन स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. धर्मांश रंजन

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के…

9 घंटे ago

आखिर किस जमीन को लेकर चल रहे विवाद में सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग ?

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में बीते 17 फरवरी की शाम लोजपा (रा)…

10 घंटे ago

दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ानों पर बार-बार लग रहा Break, कोलकाता और मुंबई की फ्लाइट शेड्यूल से बाहर

हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से 18 मिनट विलंब…

18 घंटे ago