Bihar

जम्मू-कश्मीर में फिर बिहार के तीन मजदूरों पर आतंकी हमला, बरसाईं गोलियां

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में गुरुवार को आतंकवादियों ने तीन गैर-स्थानीय लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. तीनों को विशेष उपचार के लिए श्रीनगर शहर में स्थानांतरित कर दिया गया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि दो नकाबपोश उग्रवादी गगरान गांव में किराए के मकान में घुस गए, जहां बिहार के तीन गैर-स्थानीय मजदूर रह रहे थे. नकाबपोश आतंकवादियों ने तीन गैर-स्थानीय मजदूरों पर गोलीबारी की और वहां से भाग गए.

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, घायलों की पहचान बिहार के सुपौल जिले के रहने वाले अनमोल कुमार, हीरालाल यदु और पिंटू कुमार के रूप में की गई है. स्थानीय अस्पताल के डॉक्टरों ने सभी घायल व्यक्तियों को विशेष उपचार के लिए श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में रेफर कर दिया. इस बीच, पुलिस सूत्र ने कहा कि इलाके को घेर लिया गया है और हमलावरों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

इस मामले पर जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि दो हथियारबंद नकाबपोश दक्षिण कश्मीर जिले के गगरान गांव में रात लगभग 8:45 बजे  गैर-स्थानीय मजदूरों के किराए के घर में घुस गए थे. इस दौरान उन्होंने बिहार के मजदूरों पर गोलीबारी की थी.

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर सुरक्षा बलों का शिविर भी था. घायल मजदूरों को इसके बाद इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया था और बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें सएमएचएस अस्पताल रेफर कर दिया गया था.

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में पिछले महीने 11 आतंकियों को मार गिराया गया है. 4 आतंकी 23 जून को मार गिराए गए थे. कुपवाड़ा में 16 जून को 5 आतंकवादी मारे गए थे.

Avinash Roy

Recent Posts

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिव्यांगजनों को किया गया जागरूक, सरकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

समस्तीपुर : दिव्यांगजनों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने और उनके अधिकारों के…

18 मिनट ago

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

12 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

16 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

21 घंटे ago