बिहार के मुजफ्फरपुर से दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सनकी आर्मी जवान ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को आग के हवाले कर दिया, जिसमें पत्नी और दो महीने के बेटे की मौत हो गई, जबकि 8 वर्षीय बेटी बुरी तरह झुलस गई. घटना अहियापुर थाना क्षेत्र में बड़ा जगन्नाथ की है. घटना को अंजाम देने के बाद पति और उसके माता-पिता फरार हैं.
मिली जानकारी के अनुसार अहियापुर थाना क्षेत्र के प्रगतिनगर बड़ा जगन्नाथ के रहने वाले विपिन मिश्रा के बेटे आर्मी के जवान हिमांशु कुमार की शादी अम्मा गांव की रहने वाली सोनल प्रिया से 10 वर्ष पूर्व हुई थी. दोनों को एक 8 साल की बेटी और दो महीने का एक बेटा था. बताया जा रहा है कि हिमांशु का अवैध सम्बन्ध शहर की ही एक लड़की शिवानी से चल रहा था, जिसका विरोध पत्नी करती रहती थी. इसी को लेकर हिमांशु, उसकी प्रेमिका और हिमांशु के माता- पिता ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया.
मृतका सोनल प्रिया के भाई ने बताया कि देर रात पत्नी और बच्चों के सोये अवस्था में हिमांशु ने पलंग में आग लगाकर उसके हवाले कर दिया, जब पत्नी ने निकलना चाही तो पति ने उसे धक्का देकर आग के हवाले कर दिया.
इस घटना में किसी तरह 8 वर्षीय बच्ची की जान तो बच गई लेकिन सोनल और उसके दो महीने के दूधमुंहे बेटे की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद से परिवार के सभी लोग फरार हैं. वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.
समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…
समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…
बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…