Bihar

नाराजगी की खबरों के बीच अचानक राबड़ी आवास पर लालू और तेजस्वी से मिलने पहुंचे CM नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार शाम बिना किसी लाव लश्कर के साथ अचानक राबड़ी आवास पहुंच गए. जहां उन्होंने आरजेडी चीफ लालू यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से भेंट की. दोनों नेताओं के बीच लगभग 15 से 20 मिनट तक बातचीत हुई है. सूत्र बता रहे हैं कि सीएम वहां तेजस्वी को मनाने पहुंचे थे, जो मुख्यमंत्री से नाराज बताए जा रहे हैं.

सूत्रों के मुताबिक राजगीर मेले के आयोजन को लेकर चाचा-भतीजे के बीच नाराजगी है. दरअसल आज मलमास मेले में न तेजस्वी गए थे और न ही विभागीय मंत्री आलोक मेहता पहुचे थे. खास बात ये है कि तेजस्वी यादव का विभाग इस सरकारी कार्यक्रम का आयोजक था, इसके बावजूद मेजबान ने अपने ही कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया. पिछले दिनों राजगीर में लगे पोस्टर से भी डिप्टी सीएम गायब थे.

बिहार कैबिनेट के विस्तार पर चर्चा:

सूत्र ये भी बताते हैं कि इस मुलाकात के दौरान नीतीश ने लालू से कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा की. दरअसल कार्तिक सिंह और सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद मंत्रिमंडल में आरजेडी कोटे की दो सीट खाली है. वहीं कांग्रेस कोटे से भी एक या दो विधायक मंत्री बन सकते हैं. उन्हीं नामों को लेकर दोनों के बीच चर्चा हुई है. माना जा रहा है कि जल्द ही कैबिनेट का विस्तार हो सकता है.

नाराजगी के बीच मुलाकात के सियासी मायने?: 

वहीं जिस तरह से इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस यानी INDIA की पहली संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी चीफ लालू यादव मौजूद नहीं थे, उसको लेकर भी कई तरह के कयास लग रहे हैं. बीजेपी का दावा है कि संयोजक नहीं बनाए जाने से नीतीश नाराज हैं.

नीतीश ने नाराजगी की खबरों को गलत बताया: 

हालांकि राजगीर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए नीतीश कुमार ने नाराजगी की खबरों को बकवास करार दिया. उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश थी कि सभी विपक्षी दलों को साथ लाया जाए ताकि 2024 में बीजेपी को केंद्र की सत्ता से हटाया जा सके. उस लक्ष्य में हमलोग कामयाब होते जा रहे हैं. जहां तक संयोजक पद की बात है तो मुझे किसी भी पद की लालसा नहीं है.

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जीवाड़े की आरोपी शिक्षिका पर महीनों बाद भी कारवाई ठप, DEO द्वारा निलंबन का आदेश जारी किए जाने के बावजूद फाइलों में उलझा मामला

समस्तीपुर/विभूतिपुर : प्रशिक्षण में फर्जीवाड़े की आरोपी प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर की शिक्षिका हेना परवीन…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के इस राम जानकी मंदिर से 100 वर्ष पुरानी बेशकीमती मूर्तियों की हुई चोरी, चोरी हुए मूर्ति की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गयी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित राम जानकी मंदिर…

6 घंटे ago

बहुमत है तो हल्के में ना लें, नीतीश कुमार ने एनडीए विधायकों को दी क्या नसीहत?

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने…

6 घंटे ago

तेज प्रताप बोले- सरकारी आवास में पंखा-एसी अपने पैसे से लगवाया, मंत्री की बुद्धि फेल कर गई

बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने…

6 घंटे ago

मंच, माइक, माला; बीवी-बेटा के बाद उपेंद्र कुशवाहा की बहू साक्षी मिश्रा भी तैयार?

बिहार विधानसभा चुनाव तक परिवार को राजनीति से दूर रखने वाले समाजवादी नेता और राष्ट्रीय…

6 घंटे ago

शहर के कोरबद्दा में हुए चोरी मामले में चोरी का तार खरीदने वाले दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्दा लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-37 में…

8 घंटे ago