Bihar

आरा में ट्रेन से कटकर महिला इंजीनियर की मौत, पानी लेने स्टेशन पर उतरी थी, जानें कैसे हुआ हादसा?

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन स्थित आरपीएफ पोस्ट के समीप शुक्रवार की सुबह सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन से गिर एक प्राइवेट महिला इंजीनियर की मौत हो गयी। चढ़ने के दौरान पैर फिसलने के कारण वह गिर पड़ी और ट्रेन की चपेट में आ गयी। मृतका रोहतास के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के मतुली गांव निवासी देवेंद्र सिंह की 28 वर्षीया पुत्री अभिलाषा थी।

स्टेशन पर पानी लेने उतरी थी

वह पटना स्थित एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थी। उसके जीजा शिबू सिंह ने बताया कि वह दो दिन पूर्व छुट्टी में पटना से अपने गांव आयी थी। शुक्रवार की सुबह वह अपनी बड़ी बहन की बेटी के साथ ट्रेन से पटना लौट रही थी। ट्रेन आरा स्टेशन के तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी। उस दौरान वह पानी लेने के लिए उतरी थी, तभी ट्रेन खुल गयी। यह देख वह दौड़कर ट्रेन पर चढ़ने लगी। उसी दौरान उसका पैर फिसल गया और गिर पड़ी। इससे ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसके साथ मौजूद रही उनकी बेटी ने फोन कर परिजनों को सूचना दी।

मौत की खबर से मचा कोहराम

सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे। रेल पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। बताया जाता है कि महिला इंजीनियर अपनी सात बहनों में छोटी थी। उसके परिवार में मां शारदा देवी और छह बहन हैं। हादसे के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। मां शारदा देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

1 घंटा ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

10 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

13 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

14 घंटे ago