Bihar

शिक्षक और रोजगार के मुद्दे पर भाजपा का विधानसभा मार्च आज, नीतीश सरकार को घेरेगा विपक्ष

नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने, 10 लाख युवाओं को रोजगार देने सहित अन्य मसलों पर बिहार भाजपा का विधानसभा मार्च गुरुवार को होगा। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाला यह मार्च डाकबंगला चौराहा, कोतवाली, आयकर गोलम्बर, वीरचंद पटेल होते हुए विधानसभा तक जाएगा। भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मार्च का मुद्दा स्पष्ट है। सरकार 10 लाख सरकारी नौकरी का हिसाब दे। वर्षों से शिक्षक रहे लोगों को परीक्षा देने पर बाध्य किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री बच्चों के टैलेंट पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। अगुआनी पुल गिरा लेकिन किसी पर एफआईआर नहीं हुई।

पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि एक ओर कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिक्षक नेताओं से मिलेंगे और दूसरी तरफ विधानसभा के एक प्रश्न के उत्तर में कहा गया है कि पंचायत से नियुक्त शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा नहीं मिलेगा।

गांधी मैदान से इनकम टैक्स तक रहेंगे 40 मजिस्ट्रेट

भाजपा के विधानसभा मार्च को देखते हुए गुरुवार को जिला प्रशासन ने सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए हैं। गांधी मैदान से आयकर गोलंबर तक 40 मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा विधानसभा, सचिवालय और गर्दनीबाग में भी दो दर्जन मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त रहेंगे।

विधानसभा मार्च के दौरान प्रतिबंधित क्षेत्र में भाजपा नेताओं के जाने पर रोक लगाई गई है, लेकिन ज्यादा भीड़ की आशंका को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिसबल को भी तैनात रखा जाएगा। इसके अलावा वाटर कैनन, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है।

एडीएम विधि व्यवस्था हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि विधानसभा मार्च के दौरान किसी प्रकार की अशांति नहीं हो इसके लिए सभी मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है। आम लोगों को परेशानी नहीं हो इसकी भी व्यवस्था की गई है। गांधी मैदान और बेली रोड पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेंगे। विधानसभा की ओर किसी को नहीं जाने दिया जाएगा। जहां प्रतिबंधित इलाका है वहां काफी संख्या में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल रहेंगे। गर्दनीबाग में कई संगठनों का धरना प्रदर्शन चल रहा है। वहां से भी विधानसभा की ओर प्रदर्शनकारी आ सकते हैं, इसीलिए उस इलाके में भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। विधानमंडल के गेट पर भी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

वकील भी मार्च में होंगे शामिल

भाजपा के विधानसभा मार्च के मद्देनजर भाजपा चुनाव आयोग संपर्क विभाग की ओर से हाईकोर्ट परिसर में बैठक हुई। विभाग से जुड़े अधिवक्ताओं ने जरूरत पड़ने वाली कानूनी बारीकियों पर विचार किया। साथ ही तय किया कि वे भी इस मार्च में शामिल होंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

1 घंटा ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

5 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

14 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

16 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

16 घंटे ago