Bihar

बिहार: 3 बच्चों की मां के साथ भागने की सजा; महिला के परिवार ने युवक की आंख में डाला एसिड, हालत गंभीर

बिहार के बेगूसराय में 3 बच्चों की मां (28) को अपने से 8 साल छोटे लड़के से प्यार हो गया। एक साल से दोनों चोरी छिपे मिल रहे थे। 3 दिन पहले दोनों घर से भाग गए। महिला के घर वालों ने थाने में आवेदन दिया तो वो लौट आई। महिला के घर वालों ने प्रेमी को पकड़ लिया। कमरे में बंद कर के रस्सी से उसके हाथ-पैर बांधकर पीटा। लड़के के घर वालों का कहना है कि मारपीट के दौरान लड़के की आंख में एसिड डाला गया है। गंभीर हालत में उसका इलाज जारी है।

एक साल से चल रहा था अफेयर

जानकारी के मुताबिक महिला और उसके प्रेमी का घर आसपास ही है। दोनों के बीच करीब एक साल से अफेयर चल रहा था, लेकिन घर वालों को इसकी भनक नहीं लग पाई थी। 16 जुलाई को मुकेश अपनी शादीशुदा प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। यह बात तेजी से पूरा गांव में फैल गई। पूरी घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के हरकपुर गांव की है।

आंख में तेजाब डालने का आरोप

महिला के घर वालों और गांव वालों के दबाव के बाद महिला मंगलवार को सीधे थाना पहुंच गई। उसके बाद पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया और कोर्ट में बयान भी दर्ज कराया। महिला के परिजनों को शक हुआ है कि उसका प्रेमी भी कहीं आस-पास ही छिपा है। किसी ने घर वालों को प्रेमी का पता बता दिया। इसके बाद महिला के परिजनों ने प्रेमी कमरे में बंद करके बुरी तरह से पीटा।

पुलिस को जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़के को किसी तरह बचाया। घायल प्रेमी के माता-पिता का देहांत हो चुका है। उसकी मामी का कहना है कि लड़के क लोहे की रॉड और लाठी से बुरी तरह पिटने के बाद उसकी आंख में तेजाब डाल दिया गया।

महिला ने लड़के को फंसाया

घायल के परिजनों का आरोप है कि महिला 3 बच्चों की मां है। लड़का कुंवारा है और महिला ने ही बहला-फुसलाकर लड़के को अपने साथ ले गया थी। महिला थाना भी पहुंच गई है और कोर्ट में अपना बयान भी दर्ज करा दिया। महिला के दबंग परिजनों ने मुकेश राम को बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं डॉक्टर का कहना है कि लड़के की हालत नाजुक है।

Avinash Roy

Recent Posts

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

28 मिनट ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

4 घंटे ago

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

10 घंटे ago