Bihar

बिहार: 25 साल की उम्र में बनी 90 वर्ष की बूढ़ी! भाभी से अवैध संबंध में शख्स ने पत्नी को दी हार्मोन चेंज होने वाली खतरनाक दवा

बिहार के भोजपुर में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. अवैध संंबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी को मारने की योजना बनाई. इसके लिए उसे हार्मोनल दवा की सूई देता रहा. इससे पत्नी के शरीर में कई तरह के बदलाव आ गए. 25 साल की युवती 90 साल की बूढ़ी महिला की तरह हड्डी का ढांचा बनकर रह गई. उसके चेहरे पर बाल निकल गए और आंखों की रोशनी भी चली गई. आज वह जिंदा होने के बावजूद मौत से भी बदतर जिंदगी जी रही है. पीड़ित महिला का मायका बक्सर के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में है.

पति का है भाभी से अवैध संबंध :

इस घटना के बाद महिला के मायके वालों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. बताया जाता है कि महिला की शादी 2018 में भोजपुर जिले उदवंतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी. पीड़िता ने बताया कि उसके पति का अपनी भाभी से अवैध संबंध है. इसको लेकर वह उससे मारपीट करता था. कुछ दिनों के लिए वह पति से तंग आकर अपने मायके चली गई थी. इसके बाद पति ने समझौता कर उसे फिर से बुला लिया.

महिला को बिहटा में छुपाकर रखा :

समझौते के बाद पीड़िता को उसका पति ससुराल से अलग पटना के बिहटा में रखने लगा. पीड़िता के भाई ने बताया कि लगभग आठ महीने से उसकी बहन की कोई जानकारी नहीं थी. काफी खोजबीन के बाद भी जब ससुराल वालों ने कुछ नहीं बताया तो मायके वालों ने उदवंतनगर थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई. तब जाकर मालूम हुआ कि ससुराल वालों ने पीड़िता को बिहटा में छुपाकर रखा है.

महिला के चेहरे पर उग आए थे बाल :

पीड़िता के भाई ने बताया कि जब हमलोग वहां पहुंचे तो बहन की हालत देखकर होश उड़ गए. मेरी 25 वर्षीय बहन कंकाल का ढांचा बनकर रह गई थी. उसके शरीर में कुछ ताकत नहीं बची थी. उसे जंजीर से बांधकर रखा गया था. उसे आंखों से दिखाई भी नहीं दे रहा था. साथ ही उसके चेहरे पर बाल उग आए थे. वहां से किसी तरह उसे हमलोगों ने उसे मुक्त कराया. वहीं मायके वालों के आने की सूचना मिलते ही पति फरार हो गया था.

मरने के कगार पर पहुंच गई थी महिला :

भाई ने बताया कि बहन को मुक्त कराने के बाद इलाज के लिए उसे पीएमसीएच लेकर गया. वहां हालत में कुछ सुधार होने पर उसे घर लेकर चले गए. पीड़िता मानसिक रूप से भी कुछ बीमार हो गई थी. उसका पति उसे हार्मोन में बदलाव वाला इंजेक्शन देता था. इस कारण पीड़िता की हालत ऐसी हो गई थी. वैसे पुलिस ने पीड़िता के बच्चे को भी उसके ससुराल से छुड़ाकर महिला के पास पहुंचा दिया है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

5 घंटे ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

9 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

10 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

10 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

12 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

13 घंटे ago