Bihar

पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस में रिजर्वेशन शुरू, एग्जेक्युटिव चेयर कार का 1930 रुपये किराया

रेल यात्रियों को पटना और रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का इंतजार खत्म हो गया है। 28 जून से इसका नियमित परिचालन शुरू हो जाएगा। इसके पहले 27 जून को रांची से ट्रेन का उद्घाटन होगा। रेलवे ने ट्रेन के शेड्यूल को मंजूरी दे दी है। गाड़ी में सफर के लिए रिजर्वेशन भी शुरू हो गया है। दो बार पटना रांची के बीच सफल ट्रायल के बाद बंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन को कंफर्म किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं।

कितनी सीटें होंगी

आठ कोच वाले बंदे भारत एक्सप्रेस के लिए रिजर्वेशन का काम शनिवार से शुरू हो गया। ट्रेन में यात्री 28 जून के बाद के लिए रिजर्वेशन करा सकते हैं। एसी चेयर कार में 423 और एक्जेक्युटिव कार में 40 सीटें हैं। पटना से रांची के लिए एसी चेयर कार का किराया 1025 और एग्जेक्युटिव चेयर कार का 1930 रुपये होगा।

रांची से पटना के लिए क्रमशः दो श्रेणियों का 1175 रुपए और 2110 रुपए किराया है। इसमें यात्रियों के लिए पटना से रांची जाने के दौरान नाश्ता और रांची से पटना आने के दौरान खाने की व्यवस्था भी रहेगी । पटना से रांची के लिए नाश्ते के लिए एसी चेयर कार के लिए 157 और एक्सक्यूटिव दर्जे के लिए 190 रुपए कीमत है। वहीं रांची से पटना लौटने के दौरान खाना के रेट दोनों दर्जों के लिए क्रमशः 308 और 369 रुपए हैं। पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि 8 कोच वाले जिस ट्रेन का किया गया है वही ट्रेन चलेगी सप्ताह में 6 दिन इसे चलाया जाएगा मंगलवार को ट्रेन नहीं चलाई जाएगी।

27 जून को 10:30 बजे रांची में उद्घाटन

27 जून को रांची से पटना बंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस 10:30 बजे खुलेगी। गाड़ी का नंबर 02439 होगा। यह ट्रेन 10:50 बजे मेसरा, 11:45 बजे बरकाकाना, 12:20 बजे चरही, 12:45 बजे हजारीबाग टाउन, 13:20 बजे बरही, 14:08 बजे कोडरमा, 14:50 बजे पहाड़पुर, 15:40 बजे गया, 16:23 बजे जहानाबाद रुकते हुए 17:25 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

28 से निर्मित परिचालन, गाड़ी का नंबर 22349/22350 

28 जून को 22349 पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस पटना जंक्शन से 7:00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन 8:25 बजे गया, 9:35 बजे कोडरमा, 10:38 बजे हजारीबाग, 11:35 बजे बरकाकाना, 12:20 बजे मेसरा होते हुए 13:00 बजे रांची पहुंच जाएगी। 28 जून को वापसी में गाड़ी 22350 रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस बन कर 16:15 बजे रवाना होगी। ट्रेन 16:35 बजे मेसरा, 17:30 बजे बरकाकाना, 18:30 बजे हजारीबाग, 19:30 बजे कोडरमा, 20:45 बजे गया होते हुए 22:05 बजे पटना जंक्शन पर पहुंच जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

8 मिनट ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

11 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

11 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

12 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

13 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

20 घंटे ago