Bihar

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने माना- पुलिस के पास जाने से डरती है बिहार की जनता; दी यह नसीहत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा है कि आज भी पुलिस के पास जाने से लोग घबराते हैं। पुलिस को ज्यादा से ज्यादा पीपुल्स फ्रेंडली होना चाहिए ताकि लोग उन तक आसानी से पहुंच पाएं और अपनी समस्या बता सकें। जब लोग पुलिस के संपर्क में रहेंगे तो अपराध नियंत्रण में भी सहूलियत मिलेगी। बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन की आम सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने यह बात कही।

बिहार पुलिस आम लोगों के साथ तीखे व्यवहार और संवेदनशीलता के लिए बदनाम है। आम धारणा है कि पुलिस से दोस्ती और दुश्मनी दोनों बुरी है। जब तक बहुत आवश्यक नहीं हो, आम पुलिस के पास नहीं जाते। कहा जाता है कि बिहार में पुलिस के काम करने का तौर तरीका और सामान्य व्यवहार का अंदाज कठोर है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने रविवार को बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के चुनाव और महाधिवेशन के मौके पर इन्हीं सच्चाई की ओर इशारा किया।

उन्होंने कहा कि पुलिस को गरीबों के बीच जाना चाहिए और वहीं उनकी समस्याओं का समाधान कर देना चाहिए। क्योंकि गरीब लोग आज भी पुलिस के पास जाने से घबराते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस को ज्यादा से ज्यादा लोगों के करीब आना चाहिए इससे कानून व्यवस्था बहाली में भी सुविधा मिलेगी।

रविवार को बीएमपी-5 के परिसर में बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के दो दिवसीय महाधिवेशन के अंतिम दिन डिप्टी सीएम को बतौर उपमुख्यमंत्री बुलाया गया था। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह को जीत के लिए बधाई दी।

मृत्युंजय सिंह लगातार चौथी बार बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष बने हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि जीत हार होता रहता है लेकिन सभी पुलिसकर्मियों को लोगों की समस्याओं को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। इससे पुलिस के प्रति लोगों में आस्था और विश्वास बढ़ता है। इस मौके पर एसोसिएशन की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर पत्र डिप्टी सीएम को सौंपा गया। उन्होंने एसोसिएशन की मांगों पर सरकार द्वारा विचार किए जाने का भरोसा दिलाया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में हुए Flipkart स्टोर लूटकांड मामले में एक गिरफ्तार, आरोपी के पास से लूट के 18 हजार रुपये नगद बरामद

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में विगत 25 अक्टूबर की रात करीब…

48 मिनट ago

छठ पर्व से पहले निर्माणाधीन पोखर और घाट का डीएम ने लिया जायजा; समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश

समस्तीपुर : आगामी छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

1 घंटा ago

जूट के हस्तशिल्प से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर, समस्तीपुर DDC ने बढ़ाया हौसला; 20 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण का समापन

समस्तीपुर : जिले के परतापुर स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण…

2 घंटे ago

पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का लिया निर्णय, अब ट्रेनों के नंबर भी बदल जाएंगे

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय…

11 घंटे ago

समस्तीपुर: 15-20 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया, फिर रास्ता रोककर चालक से की लूटपाट

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…

19 घंटे ago

दुर्गा पूजा के दौरान गोली मारकर ह’*त्या के प्रयास मामले में आरोपित शिवम मिश्रा गिरफ्तार

समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…

20 घंटे ago