Bihar

SpiceJet की दरभंगा-बेंगलुरु उड़ान 88 प्रतिशत बुकिंग के बावजूद छह जून को रद्द, अब इस डेट तक बुकिंग कर दी बंद

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

दरभंगा एयरपोर्ट रिकार्ड यात्रियों की संख्या के आधार पर पूरे देश में उड़ान योजना के तहत खोले गये एयरपोर्ट में चाहे नंबर वन का स्थान क्यों न बना रखा हो, लेकिन विमानन कंपनियां इस एयरपोर्ट पर यात्रियों को लूटने और ठगने का कोई प्रयास कर रही है. भारत के इस सफलतम एयरपोर्ट में जहां सुविधाएं बस स्टेंड जैसी भी नहीं हैं, वहीं यहां से दिल्ली हो या मुंबई कहीं भी जाना देश का सबसे महंगा सफर होता है.

उड़ान योजना की शर्तों के कारण इस एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट का लगभग एकाधिकार है. सरकार और कंपनियां सुविधा तो नहीं ही बढ़ा रहीं हैं, बल्कि लगातार किराये बढ़ रहे हैं और विमानों की संख्या कम हो रही है. इस बात को लेकर यात्रियों में खासा आक्रोश है.

पूरे जून माह के लिए टिकट की बुकिंग बंद

विमानों की घटती संख्या के बीच स्पाइसजेट अचानक दरभंगा और बेंगलुरु के बीच अपनी सेवा रद्द कर दी है. पहले तो बताया गया कि छह जून तक यह सेवा रद्द की गयी है, लेकिन उसके साइट पर पूरे जून माह के लिए टिकट की बुकिंग बंद है. ऐसे में लोगों को सीधा बेंगलुरु जाने में काफी परेशानी हो रही है.

बेंगलुरु से दरभंगा आनेवाले कोलकाता के रास्ते दरभंगा पहुंच रहे हैं. यात्रियों का कहना है कि उन्हें बिना किसी गलती के समय और पैसा दोनों अधिक देना पड़ रहा है. लोगों ने कहा कि कोरोना काल से पूर्व तक यहां से एक दर्जन से अधिक विमानों की आवाजाही हुआ करती थी, जो घट कर अब आधा दर्जन के करीब पहुंच गयी है. किराया भी पहले के मुकाबले कई गुना बढ़ा दिया गया है.

1 जुलाई को 25960 रुपए में हो रही है बुकिंग

दरभंगा एयरपोर्ट से एक जोड़ी विमानों का परिचालन स्पाइस जेट के द्वारा किया जा रहा था. किंतु इसे भी अधिकारिक रूप से 6 जून तक और ऑनलाइन स्तर पर टिकट बुकिंग 30 जून तक नहीं हो पाएगा. वहीं 1 जुलाई को 25960 रुपए भाड़ा देकर बुकिंग करवाना होगा. स्पाइसजेट के अधिकारी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि ऑपरेशनल कारणों से सेवा बंद की गयी है, जबकि दरभंगा से बंगलुरू जाने वाले विमानों में 88 प्रतिशत सीट का बुकिंग पांच और छह जून को हो चुका था. बावजूद इसके सेवा बंद कर दी गयी. कंपनी के साइट के अनुसार एक विमान में लगभग 195 सीट में प्रतिदिन 180 से 190 सीट का बुकिंग होता था.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जंक्शन पर RPF की बहादुरी से टली बड़ी दुर्घटना, चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे युवक को बचाया

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गाड़ी संख्या 15211 प्लेटफॉर्म…

10 मिनट ago

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

9 घंटे ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

10 घंटे ago

प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 नामजद सहित अन्य अज्ञात पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…

10 घंटे ago

आशीष भारती, स्वप्ना मेश्राम और गौरव मंगला; केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये बिहार के 3 IPS अधिकारी

पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…

11 घंटे ago

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

13 घंटे ago