नवादा एसपी बन कर लेडी सब इंस्पेक्टर (महिला दारोगा) को फोन कर धमकी देने, धौंस दिखाने व धोखाधड़ी करने के आरोपित को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। तकनीकी सर्विलांस की मदद से पुलिस ने उसे पटना से नवादा आने के क्रम में रास्ते में दबोच लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान गोविन्दपुर थाना के सिद्धेश्वर यादव के बेटे मनोज यादव के रूप में की गयी है।
मामला नारदीगंज थाना से जुड़ा है। इस मामले में नारदीगंज थाने में 27 मई को प्राथमिकी दर्ज है। बताया जाता है कि उक्त युवक ने 26 मई की रात 08:57 बजे नारदीगंज थाने में पदस्थापित लेडी सब इंस्पेक्टर अंशु प्रभा को फोन कर बोला कि वह नवादा का एसपी बोल रहा है। पहले तो उसने थाना भवन आदि की बाबत पूछताछ की और बाद में उसने कहा कि वह उसकी पोस्टिंग थानाध्यक्ष के पद पर कर देगा। सब इंस्पेक्टर अंशु द्वारा उसे इग्नोर करने पर उसने उसे सस्पेंड करने की धमकी भी दी। इससे पूर्व उसने नारदीगंज के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को भी फोन किया और खुद को एसपी बताते हुए ड्यूटी आदि की बाबत पूछताछ की।
आठ-दस मामले हैं विभिन्न थाने में दर्ज
मनोज यादव के विरुद्ध राज्य के रोहतास, पटना, औरंगाबाद, शिवहर, पटना आदि कई जिलों में आठ से दस मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक हाल ही में उसने पटना की सिटी एसपी को भी फोन भी किया था। उसके विरुद्ध पटना के गर्दनीबाग थाने में भी मामला दर्ज है। अधिकांश जगहों पर उसने फोन थानाध्यक्ष व दारोगा को फोन कर खुद को एसपी अथवा डीएसपी बताया। कई बार तो उसने एसपी और डीएसपी को भी वरीय पदाधिकारी बनकर फोन किया।
पूछताछ में उसने बताया कि वह 9431822 के बाद से शुरू होने वाले नंबरों पर अक्सर फोन करता था। मंगलवार को आरोपित को जेल भेज दिया गया। अन्य जिलों की पुलिस उसे इन मामलों में रिमांड करेगी।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…
एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…
समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…