Bihar

सोमवार को होगा पटना से रांची के लिए वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल, जानें शेड्यूल

बिहार की राजधानी पटना से रांची को जोड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन ट्रायल रन के लिए तैयार है. यह ट्रेन महज छह घंटे में पटना से रांची पहुंच जाएगी. इसके ट्रायल रन का शेड्यूल भी जारी हो गया है.

सोमवार को पटना से 12 जून को सुबह 6.55 बजे ट्रायल के लिए निकलेगी, जो 1 बजे रांची पहुंचेगी.

पटना से ट्रायल के लिए निकलकर सुबह 8:20 बजे गया स्टेशन पहुंचेगी और 11:30 बजे बरकाकाना पहुंचेगी. दोपहर 1 बजे यह ट्रेन रांची रेलवे स्टेशन पहुंचेगी. तमाम रेलवे स्टेशन मास्टर अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है. इस दौरान जहानाबाद स्टेशन, कोडरमा, हजारीबाग में भी ट्रेन रूकेगी.

ट्रैकों के मेंटेनेंस से लेकर के तमाम व्यवस्था पूर्ण कर ली गई है. अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वंदे भारत ट्रेन ट्रायल के बाद यात्रियों के लिए शुरू किया जाएगा, हालांकि ट्रायल के समय जो कुछ भी परेशानियां होंगी, उसको ठीक करने के बाद ही हरी झंडी दिखाकर रेल यात्रियों के लिए इसे शुरू किया जाएगा. पटना से रांची पहुंचने के बाद उसी दिन 12 जून को 14.20 बजे वंदे भारत ट्रेन पटना के लिए रवाना होगी 8:25 बजे पटना पहुंचेगी. इसके अलावा रांची से खुलने के बाद बरकाकाना और गया रुकते हुए पटना पहुंचेगी.

वंदे भारत ट्रेन ट्रायल को लेकर पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार दानापुर, मुगलसराय और धनबाद डिवीजन के सीनियर डिविजनल ऑपरेशंस मैनेजर को पत्र लिखकर तमाम व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है. पत्र के मुताबिक दानापुर के एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर को पटना से गया तक फुट प्लेटिंग और मिनट टू मिनट टाइम रिकॉर्डिंग करने को कहा गया है, जबकि धनबाद डिवीजन को गया से रांची जाने और लौटने के दौरान फुट प्लेटिंग और मिनट टू मिनट टाइम रिकॉर्डिंग करना है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

7 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

7 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

8 घंटे ago