Bihar

बिहार: ‘शौहर को छोड़ना कबूल है, मोबाइल नहीं…’, इंस्टाग्राम से रोका तो निकाह के 15वें दिन बीवी ने शौहर को छोड़ा

डिजिटल युग में स्मार्टफोन लोगों की जिंदगी का इतना जरूरी हिस्सा बन गया है कि वे इसके लिए अपने रिश्तों को भी दरकिनार कर सकते हैं। ऐसा ही एक उदाहरण बिहार के हाजीपुर में देखने को मिला है। यहां एक नई नवेली दुल्हन ने अपने शौहर को सिर्फ इसलिए छोड़ दिया, क्योंकि वह उसे मोबाइल चलाने से रोकता था। दोनों के निकाह को 15 दिन भी नहीं गुजरे और दुल्हन अपने मायके वापस लौट गई। इस बीच ससुराल और मायके वालों के बीच झगड़ा भी हुआ।

यह मामला हाजीपुर के लालगंज थाना इलाके का है। यहां के निवासी इलियास का कुछ दिनों पहले हाजीपुर के अंजानपीर की रहने वाली सबा खातून से निकाह हुआ था। दोनों परिवारों ने धूमधाम से इनकी शादी कराई। जब दुल्हन ससुराल आई तो वह हर समय अपने फोन में ही लगी रहती। इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म चलाती रहती। इससे सबा के ससुराल वाले तंग आ गए।

इसके बाद शौहर इलियास ने अपनी बीवी को स्मार्टफोन से दूर रहने के लिए टोकना शुरू कर दिया। फिर ससुराल के अन्य लोग भी उसे टोकने लगे। सबा को यह नागवार गुजरा। पति और पत्नी के बीच तीखी बहस भी हो गई। सबा ने अपने मायके वालों को फोन कर बुला लिया।

सबा का भाई पिस्टल लेकर पहुंचा ससुराल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जब मायके वाले ससुराल पहुंचे तो दोनों गुटों के बीच फिर विवाद हुआ। सबा का भाई मोहम्मद सोहेल पिस्टल लेकर लड़के पक्ष के लोगों से मारपीट करने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस ने 29 मई को उसे गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। इसके बाद सबा अपना ससुराल छोड़क मायके वापस चली गई।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

35 मिनट ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

4 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

6 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

6 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

8 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

9 घंटे ago