Bihar

‘लोक सभा की 5 सीटें अगर हम को दी जाती है तो ही गठबंधन के लिए अच्छा होगा’.. सौदेबाजी पर उतरे मांझी

बिहार के पूर्व सीएम और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षकजीतन राम मांझी ने एक बार फिर से महागठबंधन को आंखें दिखायी है. जीतन राम मांझी एक तरफ नीतीश कुमार को दिए हुए अपने कसम को निभाने की बात कर रहे हैं तो वही दूसरी तरफ अपने बेटे और बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन की बातो का भी समर्थन करते नजर आए. दरअसल संतोष सुमन ने आगामी लोकसभा चुनाव में कम से कम 5 सीट की मांग की है. इसके समर्थन में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने कहा कि अगर हमें 5 सीट देते हैं तो महागठबंधन के लिए अच्छा होगा.

लोकसभा की 5 सीटों की मांझी ने की मांग:

जीतन राम मांझी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन से 5 सीटों की मांग रख दी है. मांझी ने साफ कह दिया है कि यदि महागठबंधन की तरफ से उन्हें सम्मानजनक सीट दी जाती है तो यह महागठबंधन के लिए अच्छा होगा.जीतन राम मांझी के बातों से साफ झलकता है कि वे महागठबंधन से सौदेबाजी के मूड में हैं. उन्होंने कम से कम 5 सीटों पर अपनी दावेदारी जताई है. उन्होंने यह भी कह दिया है कि हमारी तैयारी सभी सीटों पर है.

महागठबंधन से सौदेबाजी के मूड में मांझी!:

तस्वीर साफ है कि हम संरक्षक जीतन राम मांझी महागठबंधन से दामन छुड़ाने के मूड में नजर आ रहे हैं. उन्हें महागठबंधन में कोई फायदा नजर नहीं आता दिख रहा. माना जा रहा है इसीलिए उन्होंने लोकसभा की 5 सीटों पर अपनी दावेदारी ठोक दी है और साफ साफ शब्दों में चुनौती देते हुए कहा कि अगर 5 सीट नहीं देते हैं तो महागठबंधन के लिए ठीक नहीं होगा.

मांझी ने बेटे संतोष सुमन की मांग का किया समर्थन:

पिछले दिनों मांझी के बेटे व हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमना ने साफ किया था कि उनकी नजर लोकसभा की 5 सीटों पर है और हम अपने प्रत्याशी उतारेगी. उन्होंने कहा था कि हम 5-6 सीटों पर मजबूती से लोकसभा की तैयारी कर चुके हैं. इसका आंकलन भी हो चुका है. आने वाले समय में 5 सीटों पर महागठबंधन में दावेदारी की जाएगी.

मांझी ने की थी विजय चौधरी से मुलाकात:

शुक्रवार को जीतन राम मांझी वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास 5 सर्कुलर रोड पर अचानक उनसे मिलने पहुंचे थे. इससे पहले विजय चौधरी ने भी मांझी से मुलाकात की थी. कयास लगाए जा रहे हैं कि मांझी की अमित शाह से मुलाकात के बाद जदयू में खलबली है. जदयू मांझी को अपने पाले में रखने की कोशिश में है. वहीं जीतन राम मांझी लगातार महागठबंधन के खिलाफ बयान दे रहे हैं. सरकार की नीतियों को लेकर भी सवाल खड़े कर चुके हैं. ऐसे में बिहार की राजनीति में सरगर्मी बढ़ी हुई है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

1 घंटा ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

1 घंटा ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

2 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

5 घंटे ago