Bihar

फर्जी डिग्री मामले पर सम्राट चौधरी का JDU को करारा जवाब, कहा : दूंगा पूरा डिटेल, राकेश कुमार भी मेरा ही नाम

फर्जी डिग्री को लेकर उठ रहे सवाल पर बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दो टूक अंदाज में जवाब दिया है और कहा है कि उन्हें पता नहीं है, मेरा नाम राकेश कुमार भी है।

उन्होंने जेडीयू द्वारा डिग्री पर खड़े किए गये सवाल पर कहा कि वे पूरा डिटेल देंगे।

बोले सम्राट – डरे हुए हैं नीतीश कुमार

सम्राट चौधरी ने कहा कि साल 2019 में कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में मुझे सम्मानित किया गया था, जिसकी पूरी जानकारी सोशल मीडिया में मौजूद है। उन्होंने बेबाकी से अपनी बात रखते हुए पलटवार भी किया और कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह से डरे हुए हैं लिहाजा मुझपर अनर्गल आरोप लगाया जा रहा है।

सम्राट चौधरी यहीं नहीं रूके और कहा कि मैं किसी की मेहरबानी से सियासत में नहीं आया हूं। नीतीश कुमार लगातार मेरे खिलाफ साजिश करते रहे हैं। जो लोग मेरे ऊपर बोल रहे हैं, वे नये लोग हैं, जो कम्युनिस्ट विचारधारा से आए हैं। पिछले 25 साल से नीतीश कुमार मुझसे लड़ते रहे हैं।

ललन सिंह पर भी कसा तंज

इसके साथ ही सम्राट चौधरी ने तंज कसते हुए जेडीयू प्रेसिडेंट ललन सिंह को धन्यवाद कहा। बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने सच्चाई बताकर नीतीश कुमार का पीएम बनने का सपना तोड़ दिया। कम से कम सपने में तो प्रधानमंत्री रहने देते। हमलोगों को दुखद समाचार मिला।

“नीतीश को समझना बड़ा मुश्किल”

वहीं, लालू प्रसाद के बर्थ-डे पर नीतीश कुमार के राबड़ी आवास नहीं जाने पर सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद बड़े नेता हैं इसलिए उनके बर्थ-डे पर वही लोग गये, जिन्हें लगा कि उन्हीं लोगों ने फंसाया है। नीतीश कुमार को बड़े भाई लालू प्रसाद से प्यार नहीं होगा लिहाजा वे राबड़ी आवास नहीं गये। नीतीश कुमार को समझना काफी मुश्किल है।

Avinash Roy

Recent Posts

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

2 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : अब गांव-गांव होगी गंभीर बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का अभियान शुरू

समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…

2 घंटे ago

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

5 घंटे ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

5 घंटे ago