Bihar

भोजपुरी सिंगर बाबुल बिहारी गिरफ्तार, 13 साल की नाबालिग लड़की से रेप का आरोप

नाबालिग लड़की से बलात्कार करने और सोशल मीडिया पर उसकी आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने के आरोप में गुरुग्राम पुलिस द्वारा एक भोजपुरी सिंगर को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान मूलरूप से बिहार के रहने वाले अभिषेक (21) के रूप में हुई है, जिसे भोजपुरी गायक ‘बाबुल बिहारी’ के नाम से भी जाना जाता है।

पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर आरोपी ने दो साल पहले गुरुग्राम के राजीव नगर इलाके में रहने के दौरान 13 साल की लड़की से दोस्ती की थी। इसके बाद वह किशोरी को बहला-फुसला कर अपने साथ सेक्टर 47 इलाके में एक ओयो रूम में ले गया था, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके आपत्तिजनक फोटो भी खींच लिए थे।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद पीड़ित नाबालिग लड़की ने आरोपी से दूरी बना ली थी और उस घटना के बारे में किसी को भी नहीं बताया था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कुछ दिन पहले नाबालिग की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थीं। उन तस्वीरों को देखने के बाद पीड़िता के परिवार ने लड़की से पूछताछ की, जिसने उन्हें आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता के परिजन बुधवार को उसे लेकर पुलिस थाने पहुंचे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता से पूछताछ करने के बाद आरोपी के खिलाफ सेक्टर-14 थाने में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस के प्रवक्ता ने सुभाष बोकेन ने बताया कि एफआईआर के आधार पर आरोपी को कुछ घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि उसे शहर की एक अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

यूट्यूब चैनल पर 27 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स

आरोपी एक केबल टेलीविजन नेटवर्क कंपनी का कर्मचारी है। इसके यूट्यूब चैनल पर 27 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। पुलिस के मुताबिक, वारदात के समय आरोपी की उम्र 19 साल थी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

13 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

14 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

15 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

15 घंटे ago