Bihar

विपक्षी दलों की बैठक के लिए राहुल गांधी व मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर सीएम नीतीश ने किया स्वागत

विपक्षी दलों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व राहुल गांधी पटना पहुंच चुके हैं. पटना एयरपोर्ट पर सीएम नीतीश कुमार खुद पहुंचे और कांग्रेस नेताओं का स्वागत किया. आज शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार की पहल पर सीएम आवास में विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं की बैठक हो रही है. इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा को सत्ता की गद्दी से दूर रखने के लिए रणनीति तैयार होगी.15 दलों के अध्यक्ष और शीर्ष नेता इस बैठक में शामिल होने जा रहे हैं.

पटना में हो रही विपक्षी दलों की बैठक में भाग लेने आए राहुल गांधी कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में एक घंटे रहेंगे. शुक्रवार को पटना पहुंचे राहुल गांधी सीधे सदाकत आश्रम जायेंगे. 11 बजे के करीब वो सदाकत आश्रम से मुख्यमंत्री आवास के लिए निकलेंगे. राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व केसी वेणुगोपाल भी हैं.

कांग्रेस नेताओं के आगमन को लेकर सदाकत आश्रम को पूरी तरह से सजाया गया है. आश्रम के चप्पे- चप्पे पर सभी नेताओं ने विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने को लेकर स्वागत के बड़े बैनर लगे हैं.पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की भीड़ शुक्रवार को उमड़ी रही.

पटना एयरपोर्ट पर जदयू अध्यक्ष ललन सिंह व मंत्री विजय चौधरी समेत कई अन्य बड़े चेहरे मौजूद रहे. कांग्रेस नेताओं का स्वागत किया गया. वहीं सदाकत आश्रम के लिए राहुल गांधी व मल्लिकार्जुन खरगे रवाना हुए. जहां कांग्रेस के कार्यकर्ता बेसब्री से अपने नेता को सुनने के लिए मौजूद हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

7 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

8 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

10 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

12 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

15 घंटे ago