Bihar

पुल के पिलर में फंसे बच्चे की मौत, करीब 21 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकाला गया था

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

रोहतास जिले में सोन नदी पर बने पुल के पिलर में एक पुल के पिलर के बीच फंसे हुए 12 साल के बच्चे को सुरक्षित बाहर नहीं निकाला जा सका. करीब 21 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बच्चे को तो पिलरों के बीच से निकाल लिया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गयी. बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन कल से जुटी हुई थी. गुरुवार शाम करीब पांच बजे आखिरकार रेस्क्यू टीम बच्चे को बाहर निकाल लायी.

कबूतर के बच्चे को पकड़ने गया था

घटना के संबंध में बताया जाता है कि खिरियांव गांव के वार्ड- 8 निवासी शत्रुघन प्रसाद उर्फ भोला साह का 12 वर्षीय रंजन कुमार तीन भाइयों में बीच का है, जो मानसिक रूप से कमजोर भी है. वो दो दिनों से लापता था. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं भी कुछ पता नहीं चल पाया. इसी बीच परिजनों को किसी से सूचना मिली कि उनका बेटा सोन नदी के पुल में फंस हुआ है.

परिजन जब वहां पहुंचे तो पता चला कि कबूतर के बच्चे को पकड़ने के लिए 12 वर्षीय रंजन कुमार पुल के पिलर के बीच में चला गया है. वहां जाकर बच्चा फंस गया था. इसके बाद यह खबर आग की तरफ पूरे इलाके में फैल गई. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने बच्चे को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.

पिलर के बीच ये 30 घंटे बाद निकला

12 साल का रंजन बुधवार की दोपहर को सोन नदी के पास खेल रहा था. इसी दौरान रंजन की नजर एक कबूतर पर पड़ी. रंजन उसे पकड़ने के लिए पुल के उस पिलर के पास चला गया, जो दीवार से बिल्कुल सटा सा था. पुल और दीवार के बीच में बहुत कम जगह थी. इसमें से कबूतर पकड़ने लिए लिए बच्चा घुस गया, लेकिन बच्चा पिलर के पार नहीं जा सका और बीच में अटक गया.

बच्चा डर की वजह से रोने लगा. इतने में वहां से गुजर रही एक महिला ने बच्चे को फंसा देखा, तो गांव वालों को खबर दी. फिर पुलिस प्रशासन के पास इसकी सूचना पहुंची. सूचना पर पुलिस पहुंची और बच्चे को निकालने के लिए रेस्क्यू टीम को बुलाया गया. गुरुवार को रेस्क्यू की टीम ने बच्चे को बाहर तो निकाल लिया, लेकिन मेडिकल जांच के दौरान डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

8 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

10 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

18 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

23 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

23 घंटे ago