Bihar

बिहार: पुलिस से मुठभेड़ में दो डकैत ढेर, बम से हुए हमले में तीन पुलिसकर्मी भी घायल

देर रात्रि बिहार के मोतिहारी पुलिस व डकैतों में मुठभेड़ होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में पुलिस ने दो डकैतों को मार गिराया है। साथ ही इस कार्रवाई में पुलिस ने डकैतों के पास से हथियार सहित अन्य सामान बरामद किया है। वहीं इस मुठभेड़ में डकैतों के फेंके बम से तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं।जिसमे एक पुलिस कर्मी की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

मामले में मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि देर रात गुप्त सूचना मिली कि घोड़ासहन थाना क्षेत्र के डकैत किसी घटना को अंजाम देने के लिए इक्कठा हुए है। एसपी ने सदर डीएसपी व सिकरहना डीएसपी के नेतृत्व में पीपरा कोठी,घोड़ासहन,चिरैया सहित टेक्निकल सेल के अखिलेश मिश्र,ज्वाला सिंह सहित पुलिस कर्मियों की टीम गठित कर भेजा गया। पुलिस को देखते ही डकैतों ने पुलिस पर बमबारी करना शुरू कर दिए।

जिसमें तीन पुलिस कर्मी को बम लगा। उसके बाद पुलिस ने जबाबी कार्रवाई में गोली चलाई। जिसमें दो डकैत ढेर हो गए । पुलिस ने डकैतों के पास से भारी मात्रा में बम,पिस्टल,गैस सिलिंडर ,डकैतों के चप्पल सहित समान को बरामद किया है। पुलिस करवाई में जुटी है।

बता दें कि हाल के दिनों में लगातार डकैती की घटनाएं सामने आ रही थी, जिसके बाद पुलिस की परेशानी बढ़ी हुई थी। ऐसे में बीती रात की कार्रवाई पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

1 घंटा ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

1 घंटा ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

4 घंटे ago

सूरजभान के भाई चंदन सिंह को रालोजपा में बड़ा पद, पशुपति पारस ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…

5 घंटे ago

बिहार AEDO के लिये एडमिट कार्ड कल से कर पाएंगे डाउनलोड, इन डेट्स में परीक्षा लेगी BPSC

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए एडमिट…

5 घंटे ago

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

8 घंटे ago