Bihar

जेब में 1000 रुपये और गर्लफ्रेंड को भगा ले गया प्रेमी, पैसे खत्म होते ही प्यार का अंत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

सोशल मीडिया पर चैटिंग के दौरान परवान चढ़े प्यार का एक हजार रुपये खत्म होते ही अंत हो गया। मुजफ्फरपुर में दिघरा नहर पुल के पास एनएच-28 किनारे बने मंदिर से प्रेमी और प्रेमिका को सदर थाना की पुलिस ने पकड़कर उन्हें परिजन के हवाले कर दिया। सीतामढ़ी की युवती को सोशल मीडिया पर मुजफ्फरपुर के युवक से प्रेम हुआ।

उसने कॉल कर प्रेमी को सीतामढ़ी के नानपुर मिलने के लिए बुलाया। पॉकेट में एक हजार रुपये लेकर प्रेमिका से मिलने प्रेमी बाइक से मंगलवार शाम करीब चार बजे नानपुर पहुंचा। वहां प्रेमिका ने साथ में चलने की जिद पकड़ ली। उसने कहा कि अब वह लौटकर अपने घर नहीं जाएगी। प्रेमी उसे बाइक पर बैठाकर मुजफ्फरपुर की ओर चल दिया।

रास्ते में पुलिस ने बगैर हेलमेट के पकड़ा तो किसी तरह 500 रुपये देकर छुटकारा पाया। अब प्रेमी के पास 500 रुपये ही बचे। इसमें से उसने 300 रुपये का पेट्रोल ले लिया। शहर पहुंचने पर दोनों ने 200 रुपये का नाश्ता किया। इसके बाद दोनों बाइक से समस्तीपुर की ओर जा रहे थे कि दिघरा नहर पुल के पास एनएच-28 पर पेट्रोल खत्म हो गया। दोनों एनएच-28 किनारे बने मंदिर के पीछे चादर बिछाकर सो गए।

इस दौरान सदर थाना की गश्ती पुलिस मौके पर पहुंची। लावारिस बाइक देखकर छानबीन के लिए रुकी तो मंदिर के पीछे युवक-युवती मिले। पूछताछ शुरू हुई तो दोनों ने घर से भागने की बात स्वीकार की। सदर थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि नानपुर पुलिस से संपर्क किया गया तो बताया गया कि परिजन ने युवती के गायब होने के संबंध में शिकायत की है। इसके बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी और बुधवार सुबह दोनों के परिजन थाने से उन्हें बॉन्ड भर कर ले गए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

4 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

5 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

10 घंटे ago