Bihar

पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने में कई बाधाएं, फिर से होगा ट्रायल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार और झारखंड को जोड़ने वाली पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को चलाने में कई बाधाएं सामने आई हैं। 12 जून को हुए पहले ट्रायल रन में रेलवे अधिकारियों को इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन के रूट में कई खामियां मिलीं। इसके चलते वंदे भारत का फिर से ट्रायल कराने का फैसला लिया गया है। इस ट्रेन के उद्घाटन के लिए पटना और रांची, दोनों जगहों पर तेजी से तैयारियां चल रही हैं। एक-दो दिन में इसका दूसरा ट्रायल रन पूरा किया जाएगा। अगर यह सफल रहता है तो आगामी 26 या 27 जून को पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी मिल सकती है।

पटना के राजेंद्र नगर कोचिंग कॉम्प्लेक्स में ट्रेन का मेंटेनेंस जारी है। माना जा रहा है कि ट्रेन का प्राथमिक मेंटेनेंस यहीं पर होगा। तैयारियों से जुड़े पूर्व मध्य रेल के एक शीर्ष अधिकारी के अनुसार 26 और 27 जून को उद्घाटन को लेकर तैयारी करने को कहा गया है।

पिछले ट्रायल रन में ट्रैक पर जो बाधाएं आई थीं, अधिकारियों को उन्हें पूरी तरह से दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे की ओर से वंदे भारत ट्रेन की संरक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है। बता दें कि पिछले ट्रायल रन में कई जगहों पर अवैध क्रॉसिंग और जानवरों के आ जाने की समस्या आई थी। इस वजह से बार-बार इमरजेंसी ब्रेक लगाने पड़े। एक जगह पर ट्रेन से जानवर भी टकरा गया था।

कितना होगा पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन का किराया?

पटना से जहानाबाद, गया होकर रांची के लिए चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के किराये के निर्धारण को लेकर अब भी गुणा गणित जारी है। वंदे भारत के किराये का स्लैब दूरी के हिसाब से पहले से निर्धारित है। इस हिसाब से पटना से रांची का एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1760 रुपये जबकि एसी चेयर कार का किराया 890 रुपये हो सकता है। इसमें कैटरिंग का चार्ज अभी जोड़ा जाना है।

वंदे भारत के किराये के स्लैब के अनुसार 381 किमी से लेकर 390 किमी तक की दूरी के किराये का स्लैब एसी चेयरकार का 736 रुपये है, जबकि एक्जीक्यूटिव क्लास का 1534 रुपये है। इसमें रिजर्वेशन चार्ज, जीएसटी और सुपरफास्ट ट्रेनों का सप्लीमेंट्री चार्ज भी जोड़ा जाएगा। कैटरिंग और अन्य शुल्क क्या होगा इसकी गणना भी की जा रही है। अब तक रेलवे के रिजर्वेशन सिस्टम में किराया फीड नहीं किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : दरवाजे पर सो रहे किसान पर जानलेवा हमला, गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर किया जख्मी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच वर्षीय मासूम की चीखों में बुझ गया बचपन, आग में झुलसने से जुड़वां भाइयों में एक की दर्दनाक मौ’त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…

7 घंटे ago

मुख्यमंत्री के तौर पर इस दिन हो सकती है नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, कई बड़े एजेंडों पर लग सकती है मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…

8 घंटे ago

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

12 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

13 घंटे ago