प्राइवेट एयरलाइंस गो फर्स्ट एयर की सेवाएं बंद होने से हवाई सेवा बाजार महंगाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है। पैसेंजर जमीन पर जेब ढीली कर रहे हैं और हवाई किराया हवा में उड़ रहा है। पटना से बुधवार 7 जून को देश के किसी भी बड़े शहर में जाने का किराया इस समय कम से कम 10 हजार रुपए पर चल रहा है। मुंबई और बेंगलुरु जाने के लिए कम से कम 20 हजार चाहिए। इन शहरों से वापसी का किराया थोड़ा कम है लेकिन मेट्रो शहरों से आने में भी न्यूनतम किराया दस हजार से ऊपर चल रहा है।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को एयरलाइंस सलाहकार समूह की मीटिंग में विमान सेवा देने वाली कंपनियों से किराए की निगरानी करने कहा है ताकि ये एक सीमा से ज्यादा बेतहाशा ना बढ़े। सिंधिया ने कंपनियों को गो एयर के रूटों पर ज्यादा विमान चलाकर किराया कंट्रोल करने की सलाह दी है।
सिंधिया की नसीहत और सलाह का कितना असर होगा, ये आगे चलकर साफ होगा लेकिन फिलहाल तो डायनैमिक प्राइसिंग सिस्टम (जैसे-जैसे सीट घटनी है, वैसे-वैसे बढ़ता जाता है किराया) के चलते पटना से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु जाने की विमान सेवाओं का टिकट आसमान छू रहा है।
पटना से बुधवार 7 जून को दिल्ली जाने के लिए सबसे सस्ता किराया इंडिगो से 10 हजार रुपए और सबसे महंगा किराया एयर इंडिया से 17000 रुपए का है। दिल्ली से 7 जून को पटना वापस लौटने का किराया भी 10 हजार के ऊपर चल रहा है। सबसे सस्ता इंडिगो 14 हजार का और सबसे महंगा इंडिगो 22 हजार का चल रहा है। इसी तरह मुंबई जाने के लिए 7 जून को पटना से सबसे सस्ता किराया 18 हजार चल रहा है जबकि सबसे महंगा किराया 24 हजार है। वापसी का सबसे सस्ता किराया 11 हजार और सबसे महंगा 14 हजार चल रहा है।
पटना से बेंगलुरू जाने के लिए 7 जून का सबसे सस्ता टिकट 23 हजार का है जबकि वापसी का टिकट भी 12 हजार से कम का नहीं है। बुधवार को पटना से कोलकाता जाने के लिए सबसे कम दाम का टिकट 11 हजार रुपए का मिल रहा है जबकि वापसी का टिकट 5 हजार में मिल जा रहा है। पटना से हैदराबाद जाने के लिए 7 जून को सबसे सस्ता टिकट 18 हजार का है जबकि वापसी 7 हजार की सबसे सस्ती है।
पटना से 300 किलोमीटर दूर रांची का सबसे सस्ता टिकट भी 9 हजार रुपए का है जबकि वापसी 3500 के करीब का पड़ रहा है। पटना से पुणे का सबसे सस्ता किराया 23 हजार का है जबकि वापसी 10 हजार का चल रहा है। पटना से चेन्नई जाने के लिए सबसे सस्ता टिकट 18 हजार का मिल रहा है जबकि रिटर्न टिकट 10 हजार का मिल रहा है।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…
एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…
समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…