Bihar

‘ये नीतीश कुमार हैं, मोदी जी का खासमखास’ विपक्षी दलों की बैठक से पहले पटना में पोस्टर पर मचा सियासी बवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल भावी प्रधानमंत्री हैं। यह हम नहीं, खुद को आप का कार्यकर्ता बता रहा शख्स जता रहा है। 23 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ जुट रहे देशभर के डेढ़ दर्जन से ज्यादा विपक्षी दलों के प्रमुख नेता यह पोस्टर देखते हुए गुजरेंगे।

जिस रूट से विपक्षी नेताओं की गाड़ियां गुजरेंगी, वहां यह पोस्टर है। पोस्टर में केजरीवाल को भावी प्रधानमंत्री बताया गया है और नीतीश के खिलाफ स्लोगन लिखा गया है। बिहार विधानसभा के सामने राहुल गांधी को भावी प्रधानमंत्री बताने वाला कांग्रेसी विधायक का पोस्टर लगा है।

आप के केजरीवाल-मान आ रहे हैं

विपक्षी एकता के लिए पटना में हो रही बैठक में आम आदमी पार्टी से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान आ रहे हैं। बैठक का संयोजन कर रही मुख्यमंत्री की पार्टी जदयू ने पूरे शहर में पोस्टर लगवाए हैं, लेकिन उनमें स्वागत के अलावा कोई संदेश नहीं दिया गया है। स्वागत करने वाले तक का नाम नहीं दिया गया है। अरविंद केजरीवाल का अलग और भगवंत मान का अलग पोस्टर जगह-जगह लगा है। वीरचंद पटेल पथ से लेकर गांधी मैदान तक ऐसे पोस्टर लगे हैं। लेकिन, इस बीच आम आदमी पार्टी के कुछ कथित समर्थकों-नेताओं ने अपनी ओर से भी स्वागत के लिए पोस्टर लगवाए हैं, जिनमें से एक का पोस्टर आप संस्थापक केजरीवाल को भावी पीएम बता रहा है।

केजरीवाल समर्थक, मगर नीतीश के खिलाफ ऐसी बातें

केजरीवाल के समर्थन में आप के नाम पर विकास कुमार ज्योति की ओर से लगाए इस पोस्टर-बोर्ड में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा हमला करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी तस्वीर लगाई गई है। इस तस्वीर के साथ स्लोगन भी लिखा है- ‘न आशा है, न विश्वास है…संभल कर रहना देश के लोगों ये नीतीश कुमार है। मोदी जी का खासमखास है।’

बिहार में आम आदमी पार्टी का सदन के अंदर वजूद नहीं है, लेकिन दिल्ली में कई बिहारी नेताओं ने आप का झंडा बुलंद कर रखा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में केजरीवाल से मिलकर आ चुके हैं और अब पहली बार वह यहां आ रहे हैं। ऐसे में विपक्षी दलों की बैठक के दरम्यान इन पोस्टरों से किरकिरी तय है।

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

1 घंटा ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

2 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

2 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

3 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

3 घंटे ago