Bihar

भाजपा सांसद ने नीतीश कुमार को बना दिया प्रधानमंत्री, जिलाध्यक्ष ने टोका तो किया सुधार

रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. इस दौरान जब रांची से उद्घाटन के बाद मंगलवार की शाम चार बज कर 15 मिनट पर वंदे भारत एक्सप्रेस गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म छह पर पहुंची तो ट्रेन का स्वागत किया गया. स्वागत के लिए भाजपा के औरंगाबाद से सांसद सुशील सिंह भी पहुंचे थे. इस दौरान मीडिया से बातचीत के क्रम में सांसद की जुबान फिसल गयी और उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को देश का प्रधानमंत्री बता दिया. सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो वायरल हुआ है.

नरेंद्र मोदी की जगह नीतीश कुमार का लिया नाम

भाजपा सांसद सुशील सिंह ने गलती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जगह प्रधानमंत्री नीतीश कुमार कह दिया. जिसके बाद उनके बगल में खड़े भाजपा के जिलाध्यक्ष ने फौरन उन्हें टोका और नरेंद्र मोदी कहने को कहा. जिसके बाद सांसद को इस चूक का एहसास हुआ और उन्होंने गलती को सुधारते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा.बता दें कि नीतीश कुमार की जदयू और भाजपा की राह अब अलग हो चुकी है और पीएम नरेंद्र मोदी को सत्ता की गद्दी से दूर करने के लिए नीतीश कुमार की पहल पर विपक्षी दल एकजुट होने का प्रयास कर रहे हैं.

पटना के लिए रवाना की गयी ट्रेन

बताते चलें कि वंदे भारत ट्रेन का स्वागत करने गया के सांसद विजय मांझी, औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह और नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार समेत बड़ी तादाद में कार्यकर्ता व समर्थक पहुंचे थे. ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर शाम 4 बजकर 25 मिनट पर पटना के लिए रवाना किया गया.

औरंगाबाद सांसद ने दी बधाई

इस दौरान औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह ने बिहार व गयावासियों की ओर से प्रधानमंत्री व रेल मंत्री को ढेर सारी शुभकामनाएं व बधाई दी. कहा कि गया जंक्शन को आनेवाले समय में एयरपोर्ट की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जायेगा. यह विश्व का सबसे खूबसूरत रेलवे स्टेशन होगा.

28 जून से ट्रेन सेवा शुरू

गौरतलब है कि वंदे भारत ट्रेन रांची से पटना के बीच चलायी जायेगी. इसके लिए टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी गयी है. 28 जून से ट्रेन अपने निर्धारित शेड्यूल से पटना से गया और गया से रांची के बीच चलने लगी है.

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

7 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

7 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

7 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

12 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

15 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

19 घंटे ago