Bihar

नीतीश कुमार के खिलाफ मानहानि का केस करेगी जीतनराम मांझी की पार्टी? विपक्ष की मुखबिरी करने का लगाया था आरोप

लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने महागठबंधन छोड़कर बिहार की सियासी गलियारे में गर्माहट पैदा कर दी है। अब मांझी की पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करने की चेतावनी दी है। दरअसल, महागठबंधन से अलग होने के बाद सीएम नीतीश ने मांझी को भेदिया बताया था और विपक्षी एकता की बातें बीजेपी को बताने का आरोप लगाया था। HAM ने इस आरोप को निराधार बताते हुए नीतीश से माफी की मांग की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्यामसुंदर शरण ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने जीतनराम मांझी का अपमान किया है। सीएम को अपने शब्द वापस लेने होंगे। मांझी को मुखबिर कहना, बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शरण ने कहा कि सीएम नीतीश उनसे माफी मांगें, नहीं तो उनके खिलाफ मानहानि का केस किया जाएगा।

नीतीश कुमार ने क्या कहा था?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते शुक्रवार को जीतनराम मांझी के महागठबंधन से अलग होने पर मीडिया के सामने प्रतिक्रिया दी। पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मांझी महागठबंधन में रहकर बीजेपी नेताओं से बात कर रहे थे। हमें मालूम था कि वे छोड़कर जाने वाले हैं। विपक्षी एकता की 23 जून को बैठक होने वाली है। अगर मांझी उसमें रहते तो अंदर की बात बीजेपी को जाकर बता देते। इसलिए उन्हें HAM को जेडीयू में मर्ज करने के लिए कहा गया था। इस पर वे सहमत नहीं हुए।

मांझी के एनडीए में जाने की अटकलें

पूर्व सीएम जीतनराम मांझी के महागठबंधन छोड़ने के बाद एनडीए में जाने की अटकलें तेज हैं। वे अभी दिल्ली दौरे पर हैं। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने का समय मांगा है। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी के साथ जाने पर उनकी शाह से चर्चा हो सकती है। हालांकि, मांझी तीसरे मोर्चा बनाने के विकल्प भी तलाश रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

4 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

5 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

6 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

15 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

15 घंटे ago