Bihar

आज बिहार कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लग सकती है मुहर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार कैबिनेट की बैठक बुलाई है. 12:30 बजे से मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में कैबिनेट की बैठक शुरू होगी. आज कई अहम एजेंडों पर मुहर लग सकती है. मानसून सत्र को लेकर भी फैसला हो सकता है. इस महीने के अंत में सरकार मानसून सत्र बुला सकती है. कैबिनेट में स्वीकृति लेने के बाद उसे राज्यपाल से थी अनुमति ली जाएगी.

नौकरी और रोजगार को लेकर हो सकता है बड़ा ऐलान:

कैबिनेट की बैठक को लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से पहले ही लेटर सभी संबंधित विभागों को जारी किया गया है. कैबिनेट की बैठक में नौकरी और रोजगार को लेकर भी सब की नजर रहेगी कि सरकार आज क्या कुछ फैसला लेती है, क्योंकि 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देने का वादा महागठबंधन सरकार ने किया है.

कैबिनेट की पिछली बैठक में 24 प्रस्तावों पर मुहर:

पिछले सप्ताह हुई कैबिनेट की बैठक में 24 एजेंडे पर मुहर लगी थी. शराबबंदी कानून में एक बार फिर से संशोधन पर फैसला किया गया था. साथ ही पूर्णिया और दरभंगा एयरपोर्ट के निर्माण में आने वाली बाधा को दूर करने के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के साथ एमओयू करने की स्वीकृति भी दी गई थी. सोमवार को ही यह एमओयू हो चुका है. इसके साथ एएनएम की बहाली परीक्षा के माध्यम से करने का बड़ा फैसला भी लिया गया था और मद्य निषेध के साथ कारा विभाग में 1400 से अधिक पदों पर बहाली करने का बड़ा फैसला लिया गया था. इस बार भी सबकी नजर रहेगी कि सरकार नौकरी को लेकर क्या कुछ फैसला लेती है.

Avinash Roy

Recent Posts

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

5 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

7 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

18 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

19 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

19 घंटे ago