Bihar

तेजस्वी बोले- ना किसी को पीएम बनना है, ना किसी को सीएम…हमारा टारगेट सिर्फ 2024 का चुनाव

बिहार के सीएम नीतीश कुमार विपक्षी एकता की मुहिम में जुटे हैं। वहीं दूसरी तरफ 23 जून को विपक्षी एकजुटता की महाबैठक होने वाली है। जिसमें तमाम सियासी दलों के दिग्गज शामिल होंगे। वहीं इस बीच डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि ना किसी को पीएम बनना है और ना ही किसी को सीएम बनना है। हमारा मकसद 2024 का लोकसभा चुनाव जीतना है। और फिरकापरस्त ताकतों को खत्म करना है। उन्होने कहा कि जो लोग देश के संविधान को बदलना चाहते हैं, जो देश खा इतिहास बदलना चाहते हैं, दंगा फसाद कराना चाहते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ हमारी लड़ाई है।

नीतीश पीएम कैंडिडेट नहीं- ललन सिंह

इससे पहले जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने साफ कर दिया था कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के दावेदार नहीं होंगे। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं अपील करते हुए कहा था कि नीतीश कुमार को लेकर पीएम पद का नारा न लगाएं। क्योंकि इससे विपक्षी एकता कमजोर पड़ेगी। ललन सिंह ने कहा कि 23 जून को होने वाली बैठक में 18 विपक्षी दल शामिल होंगे। जिसमें फारुख अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने भी सहमति दे दी है।

ना पीएम, ना सीएम बनना है- तेजस्वी यादव

आपको बता दें इससे पहले नीतीश कुमार खुद पार्टी कार्यकर्ताओं से हाथ जोड़कर अपील कर चुके हैं कि उनका नाम लेकर पीएम पद का नारा न लगाएं। और अब ललन सिंह ने भी एक बार फिर से पार्टी कार्यकर्ताओं से वही अपील की है। जेडीयू के कार्यकर्ता अक्सर नीतीश फॉर पीएम के नारे लगाते रहते हैं। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी साफ कर दिया है। कि ना किसी को पीएम बनना है और ना ही किसी को सीएम बनना है। विपक्षी एकता का मकसद सिर्फ बीजेपी को हराना है।

23 जून को विपक्षी एकता की महाबैठक

23 जून को होने वाली विपक्षी एकजुटता की बैठक में कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे। तो वहीं आप की तरफ से अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, एनसीपी चीफ शरद पवार, शिवसेना यूबीटी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, एमके स्टालिन समेत कई नेता इस महाबैठक में शामिल होंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

1 घंटा ago

विद्यापतिधाम रेलवे परिसर में चला बुलडोजर, अतिक्रमण पर रेल पुलिस बल की हुई कार्रवाई

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाल] : पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर - बछवाड़ा रेलखंड पर अवस्थित…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

13 घंटे ago