Bihar

मानसून की दगाबाजी ने किसानों को संकट में डाला, खेत में धान का बिचड़ा गिराने के लिए आसमान ताक रहे किसान…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

मानसून की दगाबाजी ने किसानों को संकट में डाल दिया है. बारिश नहीं होने से चारों तरफ हाहाकार मचा है. खरीफ की प्रमुख फसल धान की नर्सरी तैयार करने का प्रमुख नक्षत्र रोहिणी भी गुरुवार को खत्म हो गया. आषाढ़ का महीना भी अब बीतने को है. सिर्फ 17-18 दिन ही बाकी है. अब तक इक्के-दुक्के साधन संपन्न खेतिहर ही धान का बिचड़ा गिरा पाये हैं.

बारिश नहीं होने के कारण किसानों ने अब तक नर्सरी लगाने की तैयारी भी शुरू नहीं की है. उनका कहना है कि आखिर बिचड़ा कहां पर गिराये. खेत में पानी नहीं है. अधिकांश पोखर, पइन, तालाब और नदी खुद पानी के लिए तरस रहे हैं. रोहिणी नक्षत्र के खत्म होने के बाद मृगशिरा नक्षत्र शुरू हुआ है. यह नक्षत्र भी 13 दिनों का होगा और इसके बाद 22 जून से आद्रा नक्षत्र का शुभारंभ होगा. पानी की उपलब्धता के अनुरूप अधिकतर किसान मृगशिरा या आद्रा नक्षत्र में ही धान की नर्सरी तैयार कर पायेंगे. साधनहीन किसान मानसून की बाट जोह रहे हैं. लेट से बिचड़ा गिराने से उत्पादन पर असर पड़ता है.

कृषि विशेषज्ञों की मानें, तो इसके लिए 10 जून तक का ही समय उपयुक्त माना गया है. किसान यदि इस अवधि में लंबी अवधि के प्रभेद एमटीयू 7029, स्वर्णा सब 1, राजेंद्र मंसूरी 1, राजेंद्र मंसूरी 2, राज श्री तथा सुगंधित प्रजातियों में राजेंद्र कस्तूरी, राजेंद्र सुवासिनी, राजेंद्र भगवती, सबौर, सुरभित तथा सोनाचुर आदि की नर्सरी तैयार कर लेते हैं, तो अच्छे उत्पादन की उम्मीद की जा सकती है. देर से बिचड़ा गिराने पर पौधे के विकास पर असर पड़ता है.

वहीं उत्पादन में कमी आती है. मध्यम अवधि 135 से 140 दिनों में तैयार होने वाला प्रभेद सोनम, सीता, कनक, राजेंद्र श्वेता, बीपीटी 5204, सबौर अर्द्धजल, एमटीयू 1001 आदि का बिचड़ा 10 से 25 जून के बीच गिरा देना चाहिए. इसी तरह से अल्प अवधि के प्रभेद अर्द्धजल, सहभागी आदि का बिचड़ा 25 जून के बाद से लेकर 10 जुलाई के बीच गिराना चाहिए.

क्या कहते हैं अधिकारी

कृषि पदाधिकारी का कहना है कि कई प्रखंड के कितने भूभाग में अब तक नर्सरी तैयार की गयी है, यह आंकड़ा कर्मियों के हड़ताल की वजह से कृषि विभाग के पास उपलब्ध नहीं हो पाया है. वैसे पांच जून तक नर्सरी की रिपोर्ट शून्य थी. उन्होंने बताया कि अब तक बेहद कम किसानों ने नर्सरी तैयार की है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

3 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

3 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

4 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

13 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

14 घंटे ago