मोबाइल ने आज एक युवक की जान बचा ली। दरअसल पैंट के एक पॉकेट में मोबाइल और दूसरे पॉकेट में पर्स रखा हुआ था। तभी बाइक सवार दो अपराधी युवक से लूटपाट करने लगे और विरोध किये जाने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान अपराधियों ने चार गोली दागी। जिसमें से दो गोली युवक के पैर पर चलाई गयी जबकि दो गोली उसकी जेब में रखे मोबाइल से टकरा कर निकल गयी।
यदि मोबाइल उस वक्त पॉकेट में नहीं रहता तो गोली पैर में लग जाती और जान भी चली जाती। किसी तरह युवक की जान बच गयी वही उसके दूसरे साथी के हाथ में गोली लग गयी। फिलहाल दोनों खतरे से बाहर है। बताया जाता है कि दोस्त की शादी में शामिल होने के बाद दो युवक बाइक से घर की ओर लौट रहे थे तभी अपराधियों ने दोनों को घेर लिया और लूटपाट करने लगे।
लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी। घटना एनएच-22 स्थित गोढिया पुल के पास की है। घायल युवकों की पहचान महुआ थाना क्षेत्र निवासी राजन और आलोक के रूप में हुई है। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। घायल युवक ने बताया कि आज यदि पैंट के पॉकेट में मोबाइल नहीं रहता तो आज पैर डाइमेज हो जाता। इस दौरान मौत भी हो सकती थी। घायल युवक भी इस घटना से काफी डरे हुए हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
समस्तीपुर : शहर के बी.आर.बी. कॉलेज परिसर में समता आंदोलन के तहत आइसा, आरवाईए, भीम…
समस्तीपुर : रसोई गैस को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है।…
समस्तीपुर : एलपीजी की आपूर्ति में संभावित बाधा को देखते हुए बुधवार को एसडीओ दिलीप…
समस्तीपुर : दरभंगा जिले के युनिवर्सिटी थाने की पुलिस ने बुधवार को समस्तीपुर नगर थाने…
समस्तीपुर : नगर व मुफस्सिल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी छापेमारी…