Bihar

पुलिस का अनोखा कारनामा, मजदूरी के बदले में दी झोला भरकर शराब, धरना पर बैठे RJD MLA

बिहार के वैशाली के हाजीपुर में सत्तारूढ़ दल के विधायक ने अपनी सरकार की पोल खोल दी. थानाध्यक्ष के निलंबन की मांग को लेकर महुआ से आरजेडी विधायक डॉ. मुकेश रौशन धरना पर बैठ गए. उन्होंने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें शराब नष्ट करने के दौरान की वीडियो रिकॉर्डिंग करने के लिए बुलाए गए कैमरामैन के बैग शराब बरामद करते दिखाई दिया है. पूछे जाने पर वह बता रहा है कि उसे थाने से शराब दिया गया है. वीडियो कब का है और किस जगह की है. इसकी जानकारी नहीं दी गई है.

विधायक ने जारी किया वीडियो:

विधायक ने जारी वीडियो सदर थाना क्षेत्र का बताया गया है. विधायक का दावा है कि थाना प्रभारी भ्रष्ट है और शराब माफियाओं से इनकी सांठगांठ है. बता दें कि अपनी ही सरकार को अल्टीमेटम देने के बाद विधायक को धरने पर बैठना पड़ा. विधायक डॉ. मुकेश रौशन हाजीपुर समाहरणालय परिसर में अपने समर्थकों के साथ सदर थाना अध्यक्ष अस्मित कुमार के निलंबन की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं. इस दौरान उन्होंने मीडिया को बताया कि हाजीपुर सदर थाना प्रभारी अस्मित कुमार लगातार लोगों का शोषण करता है.

थानाध्यक्ष पर शराब माफिया से सांठ-गांठ का आरोप:

विधायक ने कहा कि जो लोग न्याय की गुहार लगाने जाते हैं, थानाध्यक्ष उनसे से मोटी रकम लेकर एफआईआर दर्ज करता है. दूसरे पक्ष से लाख-लाख रुपये लेकर के केस को रफा-दफा करता है. भू-माफिया से सांठगांठ करके पैसे की उगाही करता है. 2 साल में 50 करोड़ से अधिक की संपत्ति इसके पास है. बिहार सरकार के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व डीजीपी साहब से मांग करते हैं कि इसकी संपत्ति जब्त कर गरीबों में बांट दिया जाए. यह भू-माफिया व शराब माफिया से सांठगांठ करके शराब बेचने का धंधा करता है.

कैमरामैन को मेहनताना के बदले देता है शराब:

डाॅ. मुकेश रौशन ने कहा कि शराब की रिकॉर्डिंग करने जो कैमरामैन आता है उसको पैसा के बदले शराब दिया जाता है और कहा जाता है की जाओ तुम शराब बेच देना. बार बार उसको बुलाया जाता है. उसके बैग में शराब देकर उससे शराब का धंधा कराया जाता है. ऐसे थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग करते हैं. पदाधिकारियों को 2 महीने से सूचित कर रहे हैं, लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो हमने लिखित शिकायत मुख्यमंत्री को दिया. बिहार के डीजीपी और वैशाली के एसपी को दिया, लेकिन हमारे अल्टीमेटम के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई, तो हम धरना पर बैठे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

2 घंटे ago

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

7 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

9 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

20 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

21 घंटे ago