Bihar

‘अंकल प्रणाम! मैं आपके इंजीनियरिंग कॉलेज वाले दोस्त का बेटा हूं’, नीतीश कुमार के जनता दरबार में बोला युवक, CM को बताई अपनी समस्या

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में सोमवार को राज्य के अलग-अलग हिस्सों से लोग अपनी-अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। बक्सर से आए एक व्यक्ति ने बताया कि उसे सोलह साल पहले 2007 में इंदिरा आवास की पहली किस्त मिली थी।

2023 लगभग आधा बीत चुका है, लेकिन दूसरी किस्त नहीं मिली है। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारी को तुरंत इस मामले को देखने का निर्देश दिया।

जनता दरबार में निजी व सरकारी जमीन के कब्जे की काफी शिकायतें भी मुख्यमंत्री के पास पहुंचीं। कैमूर की एक महिला ने कहा कि उसका इंदिरा आवास सरकार की दी हुई जमीन पर बना है। अभी प्रशासन से उसे नोटिस मिला है कि इंदिरा आवास अतिक्रमण वाली जमीन पर बना है। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारी से इस बारे में बात की। अधिकारी ने बताया कि जांच के क्रम में यह बात सामने आई है कि इंदिरा आवास जिस जमीन पर बना है, वह अतिक्रमण वाली जमीन नहीं है।

जनता दरबार में पहुंचा नीतीश के कॉलेज साथी के बेटा

इसके बाज जनता दरबार में पहुंचे एक युवक ने आते ही मुख्यमंत्री को कहा- प्रणाम अंकल। मैं आपके इंजीनियरिंग कालेज के दिनों के साथी का पुत्र हूं। आपके अधिकारी दाखिल करते हैं, लेकिन खारिज नहीं करते हैं। मैंने जमीन लिया था, उसका दाखिल तो हो गया पर खारिज नहीं हो रहा है। इससे बहुत परेशानी हो रही है।

सीओ दाखिल-खारिज नहीं कर रहे

पूर्णिया से आए व्यक्ति ने यह गुहार लगाई कि सीओ व कर्मचारी उसकी जमीन का दाखिल खारिज नहीं कर रहे है। हालांकि, संबंधित जमीन के बारे में डीसीएलआर ने उसके पक्ष में फैसला दिया है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारी को एक्शन लेने का निर्देश दिया। सीवान से आई एक महिला ने भी कहा कि सीओ दाखिल-खारिज नहीं कर रहे है।

निजी जमीन पर कब्जा करने की काफी शिकायतें

जनता दरबार में निजी जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर लिए जाने की काफी शिकायतें पहुंचीं। सुपौल से आए एक व्यक्ति ने कहा कि उसके दादा जी के नाम पर जो जमीन थी उस पर कब्जा कर लिया गया है। गलत तरीके से रसीद भी काट लिया गया है। शिकायत किया तो उस पर हरिजन उत्पीड़न एक्ट के तहत मुकदमा कर दिया गया।

जमीन बेची सात धुर और कब्जा कर लिया 12 धुर

शिवहर से आए एक व्यक्ति ने बताया कि 50 साल पहले उसके दादा ने सात धुर जमीन बेची थी पर जिसने जमीन खरीदी उसने 12 धुर पर कब्जा कर लिया है।

14 फीट की सड़क सिकुड़कर नौ फीट रह गई

एक व्यक्ति ने यह शिकायत किया कि उसके इलाके में 14 फीट की सड़क थी। हालांकि, दबंगों ने इतना अधिक अतिक्रमण कर लिया है कि सड़क की चौड़ाई नौ फीट की हो गयी है। दबंगों के दहशत से कोई कुछ नहीं बोल पाता।

परिमार्जन की शिकायत तीन महीने से पोर्टल पर अटकी

एक व्यक्ति ने बताया कि अपनी जमीन से जुड़े मामले में उसने परिमार्जन के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के संबंधित पोर्टल पर तीन महीने पहले आवेदन किया था पर अभी तक वह अटका हुआ है। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारी को कहा कि मैंने तो पहले कहा था कि पुराने सिस्टम को भी रखिए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस में मुखिया ने खुद के उपर मिट्टी तेल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड के मेयारी पंचायत में श्मशान की जमीन पर पंचायत सरकार भवन…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के ग्रामीण SP मुकुल कुमार रंजन इन 17 थानों की करेंगे मॉनिटरिंग

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पहले ग्रामीण एसपी के रूप में मुकुल कुमार रंजन ने…

10 घंटे ago

BRB कॉलेज में छात्राओं की सुविधाओं को लेकर सौंपा आवेदन, सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाने और गर्ल्स कॉमन रूम व्यवस्थित करने की मांग

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड स्थित बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की बुनियादी सुविधाओं से…

10 घंटे ago

रोसड़ा में घटना के 5 साल बाद लूटकांड का आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाने की पुलिस ने करीब पांच साल पुराने कार लूटकांड में एक…

11 घंटे ago

सिपाही से DGP तक की वर्दी पर लगेगा खास बैज, बिहार पुलिस को मिलने जा रहा सर्वोच्च सम्मान

बिहार पुलिस को देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान इस साल दिसंबर में प्रदान किया जा…

11 घंटे ago

दलसिंहसराय में दुकान से घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर ह’त्या; मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव के वार्ड संख्या नौ…

12 घंटे ago