बिहार सरकार में मंत्री रहे दिवंगत विनोद कुमार सिंह के घर में बुधवार को गजब वाकया देखने को मिला। कटिहार जिले के मनसाही स्थित बड़ी बथना गांव में मंगलवार को उनकी मां का निधन हो गया। बुधवार सुबह मां बुधिया देवी की जब अर्थी निकली तो विनोद कुमार के भाई रामानंद सिंह ने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद मां की अर्थी को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया। अब दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया जाएगा। बुधिया देवी प्राणपुर से बीजेपी विधायक निशा सिंह की सास भी थीं।
पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवंगत विनोद कुमार सिंह की मां एवं मौजूदा प्राणपुर विधायक निशा सिंह की सास 85 वर्षीय बुधिया देवी का निधन मंगलवार सुबह हुआ। बुधवार को उनकी अर्थी घर से निकलकर गांव के रास्ते पर पहुंची ही थी कि तभी बुधिया देवी के दूसरे बेटे रामानंद सिंह ने दम तोड़ दिया। रामानंद पेशे से वकील थे।
उनकी मौत की खबर मिलेत ही मां बुधिया देवी की अर्थी गांव में ही रुक गई। परिवारिक सूत्रों के अनुसार अब मां और बेटे की अर्थी एक साथ निकाली जाएगी और उनका अंतिम संस्कार मनिहारी अवस्थित गंगा घाट के किनारे किया जाएगा। हृदय विदारक इस घटना को लेकर क्षेत्र के लोग स्तब्ध हैं और पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की जानकारी मिलते ही राजनीतिक दल के नेताओं एवं स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ विधायक निशा सिंह के आवास पर लगनी शुरू हो गई।
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…